Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के रामसू इलाके में सोमवार को तीन मकान ढह गए। इन मकानों में भूस्खलन के चलते दरारें आ गई थीं। लोगों का आरोप है कि फोरलेन सड़क बनाने का काम चल रहा है। पहाड़ों को खोदा जा रहा है। इसके चलते ही मकानों में दरारें आ रही हैं।
प्रशासन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम में जुटा है। पीड़ित परिवारों को स्कूलों में शिफ्ट किया गया है।
13 अन्य घरों को नुकसान पहुंचने की संभावना
तहसीलदार नासिर जाविद ने बताया कि 4-5 परिवारों को रामसू के एक लॉजमेंट सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है। तहसीलदार ने यह भी बताया कि पहले से खाली कराए गए दो-तीन प्रभावित ढांचों के मालिकों को मुआवजा दिया जा चुका है, लेकिन अब जमीन कटने से ये खाली मकान भी खिसकने लगे हैं। यह पहाड़ी और ज्यादातर भूस्खलन प्रवण क्षेत्र है और अगर फिर से बारिश होती है तो फिसलन फिर से शुरू हो जाएगी और इस बात की संभावना होगी कि इससे आगे के अन्य 13 घरों को नुकसान हो सकता है।
प्रशासन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के काम में जुटा है।
पीड़ित बोले- सड़क के लिए पहाड़ खोदे जा रहे
एक स्थानीय ने बताया, ‘यहां 4 लेन का काम चल रहा है जिसके लिए इन्होंने पहाड़ को खोदा जिसकी वजह से मिट्टी खिसकने लगी और 3 मकान ढह गए और 3-4 घरों को खतरा बना हुआ है। हमें स्कूल में शिफ्ट किया है।’
वहीं, एक महिला ने कहा, ‘हमने इनको (प्रशासन) बहुत बताने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। हमारे पास यही घर थे और कोई अन्य ज़मीन भी नहीं है। हमें तहसीलदार ने भी बोला था कि इससे कुछ खतरा नहीं है लेकिन बारिश की वजह से घर ढहने लगे। 15 दिनों बाद स्कूल खुल जाएंगे उसके बाद हम कहां जाएंगे?’
यह भी पढ़ें: Video: जम्मू-कश्मीर के रामबन में भूस्खलन, बंद किया गया राष्ट्रीय राजमार्ग
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
58 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines