भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। अब इसको लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर लगातार ट्रंप को बेनकाब कर रहे हैं। एस. जयशंकर इन दिनों यूरोप के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक डेनमार्क के टीवी चैनल टीवी2 को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान ने कहा कि भारत और पाक संघर्ष इसलिए खत्म हुआ क्योंकि हमने उन पर 10 मई को बड़ा हमला किया था।
दुनिया में कई युद्ध विदेश मंत्री ने ट्रंप पर कसा तंज
इस दौरान जब अमेरिकी मध्यस्थता को लेकर सवाल पूछा गया तो विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध चौथे साल में एंटर हो चुका है। दुनिया में और भी कई युद्ध हैं। ऐसे में अगर ट्रंप जैसा कोई विश्व का नेता दुनिया में है तो ये अच्छी बात है। वहीं उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हमारा रिश्ता खराब रहा है। इसका इतिहास 1947 से ज्यादा पुराना नहीं है। वहीं सीजफायर को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच डायरेक्ट बातचीत हुई थी। कॉल उनकी ओर से थी। हमने अमेरिका समेत सभी देशों को स्पष्ट कर दिया था कि यदि पाकिस्तानियों को गोलीबारी बंद करनी है तो उनको हमें बताना होगा। हम उनसे सुनना चाहते हैं, उनका जनरल हमारे चीफ को बताए। इसके बाद पाकिस्तान ने हमसे संपर्क किया।
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान नागरिक और आतंकियों में फर्क नहीं करता…’ UN में भारत ने फिर खोली पड़ोसी की पोल
भारत एक स्वतंत्र देश है
इससे पहले विदेश मंत्री ने जर्मनी में कहा कि अमेरिका को ये समझना होगा कि भारत एक स्वतंत्र देश है जो अपने हितों के आधार पर फैसले लेगा। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन का एकदम क्लियर मैसेज था कि 22 अप्रैल जैसा हमला हुआ तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम आतंकियों को नहीं छोड़ेंगे। अगर आतंकी पाकिस्तान में हैं तो भी हम उनको नहीं बख्शेंगे।
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने 23 जून तक बंद किया एयरस्पेस, शहबाज सरकार ने जारी किया NOTAM
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
5 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
6 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
8 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
9 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
9 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
10 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
12 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
14 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
14 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines