Prisoner early release begins to ease overcrowding: एक जेल में इतनी अधिक संख्या में कैदी हो गए कि वहां नए कैदियों को रखने के लिए पुरानों को बिना उनकी सजा पूरी किए ही रिहा करना पड़ा है। मंगलवार को 1750 ऐसे कैदियों को रिहा किया गया है। जेल प्रशासन को कुल 5500 नए कैदियों की जगह बनानी है। उम्मीद है जल्द ही कुछ और कैदियों को छोड़ा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार रिहा किए गए सभी वे कैदी हैं जिन्हें अलग-अलग क्राइम करने पर 5 साल या इससे कम की सजा सुनाई गई है। इनमें बच्चों या महिला अपराध से जुड़े अपराधी भी शामिल हैं। हालांकि स्थानीय सोशल सर्विस संगठनों ने महिला व बाल अपराधियों को सजा की समय पूरी होने से पहले छोड़ने पर आपत्ति जाहिर की है।
ये भी पढ़ें: ठुकरा कर मेरा प्यार..अलग हुई पत्नी को देनी थी ‘सजा’, हत्या की कोशिश में पहुंचा जेल
जेल में जगह नहीं होने से नए अपराधियों के मामलों के सुनवाई में हो रही देरी
दरअसल, ये पूरा मामला इंग्लैंड और वेल्स की जेलों का है। इन दोनों जेलों में कैदियों की कुल क्षमता 80000 है। जबकि इनमें कैदियों की संख्या 88500 तक पहुंच गई थी। जिसके चलते हो ये रहा था कि कोर्ट में नए अपराधियों के मामलों की सुनवाई में देरी हो रही है। इसके अलावा नए अपराधियों को थानों से इन दोनों जेल में शिफ्ट नहीं किया जा जा प रहा है।
सजा की बकाया अवधि के दौरान कैदियों को करना होगा ये काम
सजा पूरी होने से पहले छूटे कैदी जेल से तो बाहर आ गए हैं। लेकिन उन पर कुछ पाबंदी लगी रहेगी। जेल प्रशासन के अनुसार सजा की बकाया अवधि के दौरान उन्हें स्थानीय थाने में पुलिस इंस्पेक्टर के नियमित संपर्क में रहना होगा। वह बिना बताए देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकते। इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों, सम्मेलन या वे प्रदर्शन जैसी चीजों में शामिल नहीं हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: चीफ को ओरल सेक्स के लिए मजबूर करने वाली सीनेटर का नारा, यौन हिंसा खत्म करो
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 hr agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
3 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
3 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
8 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
8 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
18 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines