ठुकरा कर मेरा प्यार..अलग हुई पत्नी को देनी थी 'सजा', हत्या की कोशिश में पहुंचा जेल

World News in Hindi: स्काॅटलैंड के लिविंगस्टन नामक शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पत्नी से अलग होने के बाद इस कदर नाराज था कि उसने अपनी कार से एक्स वाइफ के ऑफिस को टक्कर मार दी। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला अपनी मां के साथ ऑफिस में मौजूद थी।

Man Drove Car Ex-Wife Office

World News in Hindi

Man Drove Car Ex-Wife Office: स्काॅटलैंड के लिविंगस्टन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पत्नी के अलग होने से इतना नाराज था कि उसने अपनी कार को उसके ऑफिस में घुसा दी। इस हादसे में महिला और उसकी मां बाल-बाल बच गई। हालांकि महिला की मां इस हादसे से इतना घबरा गई कि उसे हार्टअटैक आ गया। इतना ही नहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान 57 साल के आरोपी ने यह मानने से इंकार कर दिया कि उसका पत्नी से रिश्ता खत्म हो गया है। घटना दिसंबर 2022 की है।

विज्ञापन

महिला का पूर्व पति मैकबर्नी एक स्थानीय अखबार में फोटोग्राफर था। वह 7 दिसंबर को सुबह 6 बजे उठा और शराब पीने लगा। इसके बाद नशे की हालत में गाड़ी में बैठा और पूर्व पत्नी के ऑफिस की दीवार को कार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ऑफिस की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। दिसंबर 2022 में इस घटना से पहले आरोपी रोज पीड़िता टर्नबुल को मैसेज और मेल भेजकर परेशान करता था। इस हादसे के बाद अब टर्नबुल सुन नहीं पाती है। अब उसे सुनने के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन

पीड़िता महिला ने सुनाई आपबीती

हादसे में मैंकबर्नी के भी पीठ और पैरों में चोटें आई थी। महिला ने बताया कि कैसे उसने मैकबर्नी को अपनी लाइफ में आने दिया। महिला ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि मैं कभी भी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन जब भी मैंने उसे यह बताने की कोशिश की तो वह हर बार मना कर देता था। महिला ने कहा कि घर के अंदर मैकबर्नी रोजाना उसे प्रताड़ित करता था। जबकि बाहर लोगों के सामने वह अच्छा बनता था। उसने घर में हमारे साथ पशुओं से भी बदतर व्यवहार किया। मामले में लिविंगस्टन कोर्ट के जज लाॅर्ड मुलहोलैंड ने मैकबर्नी की उसकी करतूतों के लिए आलोचना की।

विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी पति को भेजा जेल

कोर्ट ने कहा कि आपने दो महिलाओं की हत्या की कोशिश की है। यह बहुत गंभीर मामला है आपको लंबे समय के लिए जेल में ही रहना पड़ेगा। वहीं पीड़िता महिला ने इस कोर्ट के इस फैसले के बाद अपने वकील और स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया। पीड़िता महिला अपने वकील डिग्बी ब्राउन के जरिए पिछले 2 साल से यह मुकदमा लड़ रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ