Jaffrey Epstein Files Update: अमेरिका के बहुचर्चित जेफरी एपस्टीन यौन शोषण केस की जो 16 फाइलें गायब हो गई थीं, वे मिल गई हैं और उन्हें वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है. हाल ही में जारी की गई एपस्टीन फाइल्स में इन 16 फाइलों के न होने से विरोध की ज्वाला भड़की थी, जिसे शांत करने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने उन फाइलों को भी जारी कर दिया. साथ ही फाइलों के गायब होने की वजह भी बताई.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने जारी की जेफरी एपस्टीन की फाइलें, रिकॉर्ड में किस-किस का नाम? देखें पूरी लिस्ट
फाइलों में हैं डोनाल्ड ट्रंप की 2 तस्वीरें
बता दें कि 16 फाइलों में एक डॉक्यूमेंट उन तस्वीरों का था, जो जेफरी एपस्टीन की मेज या अलमारी पर रखी दिखाई दे रही थीं, जिनमें डोनाल्ड ट्रंप की 2 तस्वीरें भी थीं. एक तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप महिलाओं के एक ग्रुप के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे, जबकि दूसरी तस्वीर में वे अपनी पत्नी मेलानिया, एपस्टीन और उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ नजर आ रहे थे. एपस्टीन के साथ बिल क्लिंटन और पोप जॉन पॉल द्वितीय की तस्वीरें भी हैं.
16 फाइलें गायब करने की ये थी वजह
अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा कि तस्वीरों में दिख रही पीड़िताओं की पहचान उजागर होने के डर से इन फाइलों को हटा दिया गया था, लेकिन विरोध होने के बाद इन्हें बहाल कर दिया गया है और तस्वीरों में दिख रही लड़कियों के चेहरे भी छिपा दिए गए हैं. अब तस्वीरों से किसी भी पीड़ित की पहचान उजागर नहीं हो रही है. न्याय विभाग ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके फाइलों को वेबसाइट पर अपलोड करने की जानकारी लोगों को दी.
यह भी पढ़ें: महिलाओं के साथ बिल गेट्स, लड़कियों के सौदे की व्हाट्सऐप चैटिंग, एपस्टीन फाइल्स से 68 नई तस्वीरें आईं सामने
एपस्टीन फाइल्स में इन सभी की तस्वीरें
बता दें कि ट्रंप सरकार ने एपस्टीन फाइल्स को जारी कर दिया है, जिनमें देश के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, एलन मस्क, ओपेरा विन्फ्रे, माइकल जैक्सन समेत कई हॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस और मशहूर राजनीतिक हस्तियों की रंगीन तस्वीरें हैं, जो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी जेफरी एपस्टीन की पार्टियों में क्लिक की गई थीं. इनमें राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की तस्वीरें भी हैं.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
8 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
11 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
12 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
14 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
15 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
16 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines