डोनाल्ड ट्रंप पर फूटा इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी का गुस्सा, बयान को बताया 'शर्मनाक', जानिए क्या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई पार अपने बयान से वर्ल्ड लीडर्स का अपनाम कर चुके हैं. इस बार उनके निशाने पर पीएम जॉर्जिया मेलोनी थीं, लेकिन अब इटली की राष्ट्र प्रमुख से पंगा ट्रंप को महंगा पड़ गया है. ट्रंप ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे मेलोनी नाराज हो गईं.

TRUMP.jpg_76ac2a

फ्रांस में आयोजित किए गए G-7 समिट का कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत मीटिंग में हिस्सा लेने वाले सभी राष्ट्र प्रमुख अपने देश वापस लौट चुके हैं. G-7 समिट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं, इस बीच पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई. G-7 समिट में हिस्सा लेने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी फ्रांस पहुंची थी, जहां उन्होंने पीएम मोदी और ट्रंप समेत अन्य राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात की. इस दौरान ऐसा कुछ हुआ, जिसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान दिया. अब ट्रंप के बयान पर पीएम मेलोनी का गुस्सा फूट पड़ा है.

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया?


गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई पार अपने बयान से वर्ल्ड लीडर्स का अपनाम कर चुके हैं. इस बार उनके निशाने पर पीएम जॉर्जिया मेलोनी थीं, लेकिन अब इटली की राष्ट्र प्रमुख से पंगा ट्रंप को महंगा पड़ गया है. ट्रंप ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे मेलोनी नाराज हो गईं और यहां तक कह दिया कि आपको शर्म आनी चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि G-7 समिट में जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए मिन्नतें की थीं. ट्रंप के इस दावे पर अब मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर अपना जवाब पोस्ट किया है.

विज्ञापन

‘मुझे उन पर तरस आ गया’


विवाद उस समय शुरू हुआ जब ट्रंप ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि जॉर्जिया मेलोनी उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए लगातार उनके पीछे घूम रही थीं. ट्रंप ने तंज कसते हुए दावा किया, ‘मेलोनी इस बात से बेहद खुश होंगी कि मैंने उनसे बात की, जबकि मुझे इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी. वह मेरे साथ एक फोटो के लिए सचमुच मिन्नतें कर रही थीं. आमतौर पर मैं कतराता हूं, लेकिन मुझे उन पर तरस आ गया और मैंने अनुमति दे दी.’

विज्ञापन

मेलोनी का करारा जवाब


इस अपमानजनक कमेंट पर मेलोनी ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और आधारहीन बताते हुए कहा कि वह इस तरह के व्यवहार से स्तब्ध हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सबसे भरोसेमंद वैश्विक सहयोगियों के साथ इस तरह का घटिया और गरिमाहीन व्यवहार क्यों करते हैं? मेलोनी ने कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक है कि ट्रंप अपने दोस्तों को नीचा दिखाने में अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं, जबकि पश्चिमी देशों और अमेरिका के असली दुश्मनों और तानाशाहों के सामने उनके सुर पूरी तरह नरम हो जाते हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ