---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

इस्तांबुल के नाइट क्लब में 29 लोगों की मौत, कई गिरफ्तार

Istanbul Nightclub Fire: इस्तांबुल में एक नाइट क्लब में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये आग तब लगी, जब नाइट क्लब में कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा था।

---विज्ञापन---

Istanbul Nightclub Fire: इस्तांबुल के नाइट क्लब में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि ये आग किसी साजिश के तहत लगाई गई है। जिसमें कई लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं।

मरम्मत कार्य के दौरान लगी आग

स्थानीय मीडिया के अनुसार, तुर्की के इस्तांबुल में एक नाइट क्लब में दिन के समय मरम्मत कार्य चल रहा था। इस दौरान यहां भीषण आग लग गई। जिसमें अब तक कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय की ओर से बताया गया है कि आठ अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/TheInsiderPaper/status/1775158094542045303

---विज्ञापन---

घटना से जुड़े वीडियो आए सामने 

इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। आग शहर के यूरोपीय हिस्से के बेसिकटास जिले में लगी। बताया जा रहा है कि आग में जान गंवाने वाले सभी पीड़ित श्रमिक थे। ये नाइटक्लब बेसमेंट में स्थित था। तुर्की के न्याय मंत्री यिलमाज टुनक ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पांच लोगों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। जिनमें नाइट क्लब मैनेजमेंट के तीन लोग और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा एक व्यक्ति शामिल है।

---विज्ञापन---

घटना की न्यायिक जांच शुरू 

उन्होंने लिखा- इस्तांबुल के बेसिकटास जिले के गेरेटेपे जिले में लगी आग में अपनी जान गंवाने वालों पर ईश्वर दया करे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आग के संबंध में न्यायिक जांच शुरू की गई है। इसमें 3 सरकारी अभियोजकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने आगे लिखा- अपराध स्थल की जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तीन विशेषज्ञों की एक टीम आग के कारणों पर काम कर रही है। घटना के संबंध में कुल 5 संदिग्धों के  हिरासत के आदेश जारी किए गए हैं। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच जारी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सलवान मोमिका कौन? कुरान जलाकर मचाया था बवाल, अब मौत की खबर पर उठे सवाल

First published on: Apr 02, 2024 08:02 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola