---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Salwan Momika Death News: सलवान मोमिका कौन? कुरान जलाकर मचाया था बवाल, अब मौत की खबर पर उठे सवाल

Salwan Momika Death News:सलवान मोमिका की मौत की खबर से हर कोई हैरान है। आज सुबह सलवान के निधन की खबर आई। मगर सलवान की मौत कब और कैसे हुई? ये कोई नहीं जानता। सभी इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि सलवान मोमिका आखिर कौन है? जिसकी मौत पर हर तरफ तहलका मच गया है।

---खबर नीचे जारी है---

Salwan Momika: पिछले साल ईद के मौके पर स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने इस्लाम धर्म की पाक किताब कुरान धूं-धूं करके जलने लगी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। जांच-पड़ताल करने के बाद पता चला कि, कुरान जलाने वाले शख्स का नाम सलवान मोमिका है। पिछले साल ईद-उल-फितर पर सलवान ने कुरान जलाई और इस साल रमजान के पावन महीने में सलवान की मौत हो गई। जी हां, सलवान की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है।

सलवान मोमिका की मौत का सच
सलवान की मौत क्यों और कहां हुई? इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। मगर एक रेडियो चैनल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करके सलवान की मौत की जानकारी दी है। सलवान की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मगर खबरों की मानें को सलवान की मौत काफी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। रेडियो चैनल ने कुछ ही पल में अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। मगर कई लोगों का दावा है कि, सलवान का शव नॉर्वे में मिला है। उसकी मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

कौन है सलवान मोमिका?
इराक के रहने वाले सलवान मोमिका ने 2018 में यूरोपीय देश स्वीडन में शरण ली थी। 2021 में सलवान को स्वीडन में शरणार्थी का दर्जा मिला था। मगर कुछ ही समय बाद सलवान ने स्वीडन छोड़कर नॉर्वे में शरण ले ली। मगर साल 2023 में सलवान उस समय लाइम लाइट में आ गए, जब उन्होंने स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान जलाई। सलवान के दोस्त ने उनका वीडियो बनाया और ये वीडियो हर तरफ वायरल हो गया। हालांकि ये पहली बार नहीं था जब सलवान ने कुरान जलाई थी। वो इससे पहले भी कई बार इस्लाम की पाक किताब का अपमान कर चुके थे।

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 02, 2024 04:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola