Israeli Spy Agency Mossad Three Agents Caught in Iran: इजराइल का हमास के साथ भीषण युद्ध जारी है। इजराइल के हमलों ने गाजा पट्टी को युद्ध का मैदान बना दिया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को खबर दी कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत इजराइली जासूसी एजेंसी (मोसाद) के 3 एजेंटों को हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि मोसाद के ये एजेंट ईरानी नागरिकता लिए हुए थे और एक पहाड़ी इलाके में छिपे थे। जहां से इन्हें पकड़ा गया है।
तेहरान दौरे पर है अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल
न्यूज साइट एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन गिरफ्तारियों की खबर उस समय आई है जब तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के लिए शनिवार को तेहरान पहुंचा। राज्य टेलीविजन की ओर से कहा गया है कि तीनों अफगान सीमा से ईरान में अपने टारगेट की ओर कामिकेज ड्रोन हमले शुरू करने की योजना बना रहे थे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि उन्हें पूछताछ के लिए ईरान शिफ्ट किया जाएगा।
ईरान ने इजराइल पर पहले भी लगाए हैं आरोप
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामिक राज्य अपने कट्टर दुश्मन इजराइल को मान्यता नहीं देता है। दोनों देश वर्षों से छाया युद्ध (तनाव की स्थिति) में लगे हुए हैं। तेहरान ने इजराइल पर उसके परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। बताया गया है कि इसी साल अगस्त में सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया था कि बैलिस्टिक मिसाइल बनाने को नष्ट करने की इजराइली साजिश को नाकाम किया था। इसके साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर किया था हमला
तेहरान ने मध्य प्रांत इस्फहान में रक्षा मंत्रालय की साइट पर जनवरी में हुए ड्रोन हमले के पीछे भी इजराइल पर आरोप लगाया है। ईरान ने 7 अक्टूबर को इजराइल में फिलिस्तीनी हमास आतंकवादियों की ओर से किए गए हमलों की भी तारीफ की थी। इस हमले में इजराइल के 1400 से ज्यादा लोग मारे गए थे। हालांकि उसके बाद से अभी तक इजराइल लगातारा गाजा पट्टी पर हमला कर रहा है। इजराइल की ओर से ये भी कहा गया है कि वह हमास को जड़ से खत्म करेगा।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
19 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भिड़ में घुसी कार, 10 लोग गंभीर घायल
1 hr agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ाने भरने पर लगाया था बैन
2 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
14 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
17 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
18 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
21 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
23 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
1 day agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines