इजराइल की सेना का दावा है कि उसने फिलिस्तीनी क्षेत्र के सबसे बड़े शहर गाजा के 40 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है, क्योंकि सेनाएं इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही हैं। सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने एक वीडियो बयान में कहा, “आज गाजा शहर के 40 प्रतिशत क्षेत्र पर हमारा कब्जा है। आने वाले दिनों में अभियान का विस्तार और तीव्रता जारी रहेगी।”
सैन्य प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम हमास पर तब तक दबाव बढ़ाते रहेंगे जब तक उसे हरा नहीं दिया जाता।” रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह कार्रवाई पिछले महीने इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज द्वारा गाजा शहर पर कब्जा करने की सैन्य योजना को मंजूरी देने और लगभग 60,000 रिजर्व सैनिकों को अधिकृत करने के बाद की गई है। इस अभियान को “गिडियन्स चैरियट्स बी” नाम दिया गया है।
हमास ने इजराइल पर लगाए आरोप
इजराइल के नए हमले को लेकर हमास ने निंदा की और बताया कि यह लगभग दो साल से चल रहे संघर्ष में युद्ध विराम और बंधक रिहाई समझौते तक पहुंचने के प्रयासों के प्रति इजरायल की उपेक्षा को दिखा रहा है। हमास ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर किसी भी समझौते के लिए रुकावट बनने का आरोप लगाया, साथ ही इजरायली बंधकों के जीवन की परवाह नहीं करने की बात कही है।
वहीं एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि सरकार इस बात पर अडिग है कि किसी भी समझौते में सभी बंधकों की रिहाई शामिल होनी ही चाहिए। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब मध्यस्थ युद्धविराम सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर रहे हैं।
वहीं हमास ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप करने की अपील की है क्योंकि इजरायल ने उसके युद्ध विराम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है और पश्चिमी तट पर कब्जा करने सहित गाजा में सैन्य अभियान बढ़ाने की धमकी दी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को एक बयान में समूह ने गाजा युद्ध विराम को स्वीकार करने तथा फिलिस्तीनी कैदियों के बदले सभी इजरायली बंदियों को रिहा करने की बात दोहराई।
यह भी पढ़ें : पुतिन और किम जोंग की मुलाकात के बाद क्राइम स्पॉट जैसे वीडियो ने मचाया तहलका, स्टाफ ने क्यों मिटाए सबूत?
इसके साथ ही हमास ने गाजा शहर में कई परिवारों के खत्म हो जाने तथा बच्चों समेत कई लोगों के भूख से मरने का दवा किया और इजरायल पर भयानक युद्ध अपराध करने का आरोप लगाया। इस पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी एक बयान में कहा है कि यह हमास द्वारा फैलाया गया झूठ है, जिसमें कुछ भी नया नहीं है।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
7 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
9 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
13 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
14 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
17 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
17 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
21 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
21 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
22 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines