---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдкреБрддрд┐рди рдФрд░ рдХрд┐рдо рдЬреЛрдВрдЧ рдХреА рдореБрд▓рд╛рдХрд╛рдд рдХреЗ рдмрд╛рдж рдХреНрд░рд╛рдЗрдо рд╕реНрдкреЙрдЯ рдЬреИрд╕реЗ рд╡реАрдбрд┐рдпреЛ рдиреЗ рдордЪрд╛рдпрд╛ рддрд╣рд▓рдХрд╛, рд╕реНрдЯрд╛рдл рдиреЗ рдХреНрдпреЛрдВ рдорд┐рдЯрд╛рдП рд╕рдмреВрдд?

рдЪреАрди рдХреЗ рдмреАрдЬрд┐рдВрдЧ рдореЗрдВ рдмреБрдзрд╡рд╛рд░ рдХреЛ рдиреЙрд░реНрде рдХреЛрд░рд┐рдпрд╛ рдХреЗ рддрд╛рдирд╛рд╢рд╛рд╣ рдХрд┐рдо рдЬреЛрдВрдЧ рдФрд░ рд░реВрд╕ рдХреЗ рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рд╡реНрд▓рд╛рджрд┐рдореАрд░ рдкреБрддрд┐рди рдХреЗ рдмреАрдЪ рдореБрд▓рд╛рдХрд╛рдд рд╣реБрдИ рдереАред рдЗрд╕ рдореБрд▓рд╛рдХрд╛рдд рдХреЗ рдмрд╛рдж рдХрд┐рдо рдЬреЛрдВрдЧ рдХреЗ рд╕реНрдЯрд╛рдл рдиреЗ рдРрд╕рд╛ рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИ рдЬрд┐рд╕рдХрд╛ рд╡реАрдбрд┐рдпреЛ рддреЗрдЬреА рд╕реЗ рд╕реЛрд╢рд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдкрд░ рд╡рд╛рдпрд░рд▓ рд╣реЛ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग कई वजहों से दुनियाभर में मशहूर हैं। किम जोंग के साथ चलने वाला उनका स्टाफ भी काफी अलग है। किम के स्टाफ का चीन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में किम जोंग चीन की विक्ट्री परेड में शामिल होने चीन पहुंचे थे। यहां किम ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। अब इस मुलाकात के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी शॉक रह जाएंगे। वीडियो में किम जोंग का स्टाफ हर उस सामान की सफाई करता हुआ दिख रहा है, जिसे पुतिन के साथ बैठक के दौरान किम ने छुआ था। देखने पर ऐसा लग रहा है कि यह डिप्लोमेटिक प्रोटोकॉल नहीं है। बल्कि एक क्राइम स्पॉट है।

किम जोंग की मौजूदगी का हर निशान मिटाया

चीन के बीजिंग में सैन्य परेड के बाद बुधवार को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। वायरल हो रहा है कि वीडियो इसी मुलाकात के बाद का बताया जा रहा है। वीडियो में किम जोंग के स्टाफ के दो लोग काम करते दिख रहे हैं। एक शख्स किम जिस कुर्सी पर बैठे थे उसे साफ करता दिख रहा है, जबकि दूसरा किसी फॉरेंसिक एक्सपर्ट की तरह किम के गिलास को ट्रे में रखकर ले जाता दिख रहा है। किम ने जिस सामान को छुआ था। उनके स्टाफ ने सभी की बहुत बारीकी से सफाई कर दी। जिससे की किम से जुड़ी सभी निशानियों को वहां से मिट जाए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘धमकियों से डरने वाला नहीं चीन, दादागिरी से नहीं चलेगी दुनिया’, ट्रंप को शी जिनपिंग ने दिया करारा जवाब

क्यों स्टाफ ने मिटाई हर निशानी?

दरअसल यह पूरा मामला किम जोंग की सिक्योरिटी से जुड़ा है। माना जाता है कि रूस की डिफेंस सर्विस पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली है। इसका सबूत हाल ही में बुलगारिया में भी देखने को मिला था, जहां रूस ने यूरोपीय सभा की अध्यक्ष के प्लेन के जीपीआरस सिस्टम को हैक कर उन्हें मारने की कोशिश की थी। ऐसा आरोप रूस पर लगा है। इसी वजह से किम के स्टाफ ने उनसे जुड़ी हर निशानी को बहुत बारीकी से साफ किया है। दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि चीन की निगरानी से बचने के लिए किम जोंग ने ऐसा करवाया है।

---विज्ञापन---

पुतिन भी अपनी सिक्योरिटी को लेकर हैं सख्त

किम जोंग के जैसे ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी अपनी सिक्योरिटी को लेकर बहुत सख्त हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि जब पुतिन विदेशी दौरों पर होते हैं तो उनके साथ चलने वाले बॉडीगार्ड उनकी पॉटी और पेशाब को सीबंद पैकेट में जमा कर अपने साथ ले जाते हैं। बताया जाता है कि पुतिन 2017 से ऐसा कर रहे हैं। माना जाता है कि पुतिन इसलिए ऐसा करते हैं कि दुश्मन उनके बारे में कुछ भी नहीं जान सके।

ये भी पढ़ें: ‘भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश’, ट्रंप ने अपने फैसले का किया बचाव

---विज्ञापन---

First published on: Sep 03, 2025 05:44 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola