इजरायल का चौंकाने वाला दावा- अल शिफा अस्पताल में मिला बंधक का शव

इजरायली सेना का कहना है कि जिन लोगों को हमास ने बंधक बना रखा था, उनमें से एक महिला का शव अल शिफा अस्पताल के पास मिला है।

Israel Hamas War

इजरायल और हमास की जंग को 42 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं और गाजा पट्टी में अभी तक 11 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. शुक्रवार को इजरायली सेना ने जंग का अब तक का सबसे ज्यादा चौंकाने वाला दावा किया। इजरायली सेना का कहना है कि जिन लोगों को हमास ने बंधक बना रखा था, उनमें से एक महिला का शव अल शिफा अस्पताल के पास मिला है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायली सेना ने फिलीस्तीन के अल शिफा अस्पताल में टनल मिलने का भी दावा किया है। आईडीएफ यानी इजरायल डिफेंस फोर्स का कहना है कि यह टनल हमास अपनी गतिविधियों के लिए प्रयोग करती थी। यही नहीं, आईडीएफ का ये भी दावा है कि जिन लोगों को हमास ने बंधक बना रखा है, उनमें से एक 65 वर्षीय महिला का शव उसे अल शिफा अस्पताल के पास मिला है। इस महिला का नाम येहूदित वेस बताया जा रहा है। होस्टेज एंड मिसिंग पर्सन्स फैमिली फोरम के मुताबिक इस महिला के पति शेमुल को हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को मार डाला था। बता दें कि फिलीस्तीन के कट्टरपंथी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था औऱ इस दौरान हमास के आतंकी 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। इसमें इजरायल के अलावा अन्य देशों के नागरिक भी थे। 7 अक्टूबर से ही हमास औऱ इजरायल की जंग लगातार चल रही है और साथ ही उन लोगों की भी तलाश जारी है, जिन्हें हमास ने बंधक बना लिया था। अब आईडीएफ ने एक महिला का शव मिलने का दावा किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरतलब है कि आईडीएफ ने बुधवार यानी 9 नवंबर को फिलीस्तीन के अल शिफा अस्पताल में घुसकर कार्रवाई शुरू की थी। आईडीएफ का दावा है कि इस अस्पताल के अंदर उसे बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। अल शिफा के अलावा अल कुदा और अन्य मेडिकल केंद्रों पर भी इसी तरह के सामान मिलने का दावा आईडीएफ ने किया है। हालांकि इजरायल के समर्थक अमेरिका ने इस दावे से खुद को किनारे कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने दावा किया है कि उसने अल शिफा अस्पताल में हमास के सैन्य गतिविधियों के बात न कही है, ना ही कभी इस तरह की जानकारी किसी से साझा की है।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर हमास ने इजरायली फोर्स के दावों को बिल्कुल गलत बताया है। हमास का कहना है कि आईडीएफ, झूठा प्रचार कर रही है। वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना का समर्थन करते हुए एक मीडिया इंटरव्यू में दावा किया कि अल शिफा अस्पताल में बंधकों के होने के हमें पर्याप्त सुराग मिले, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ