Israel Targets Hezbollah Headquarter: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जंग लगातार तेज होती जा रही है। शुक्रवार को इजराइल ने हिजबुल्लाह पर सबसे बड़ा हमला किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजराइली सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में लेबनान के आतंकी समूह हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया।
हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर को बनाया निशाना
इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने घनी आबादी वाले दहियाह उपनगर में हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर को निशाना बनाया। इसे हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है। सैन्य प्रवक्ता डेनियल हैगरी ने एक बयान में कहा- “आईडीएफ ने दहियाह में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के केंद्रीय मुख्यालय पर सटीक हमला किया।”
छह इमारतें जमींदोज
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि है कि हमलों में छह इमारतें जमींदोज हो गईं। इजराइल के तीन मुख्य टीवी चैनलों ने भी इस हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बेरूत में बड़े पैमाने पर किए गए हमलों में हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें: इजराइल-हिजबुल्लाह की जंग में इस देश की एंट्री, क्या अमेरिका को पड़ेगी भारी?
हसन नसरल्लाह जिंदा
इजरायली सेना ने नसरल्लाह के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इमारत के अंदर कोई ‘बड़ा निशाना’ मौजूद था। हिजबुल्लाह के एक करीबी सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि नसरल्लाह जिंदा है। ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने भी उसके सुरक्षित होने की पुष्टि की है। बताया जाता है कि वह 50 फीट अंदर सुरंग में छिपा है।
गूंज उठा बेरूत
रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोटों की आवाजों से बेरूत गूंज उठा। इसका असर इतना तगड़ा था कि शहर के केंद्र से 30 किलोमीटर दूर तक की खिड़कियां और इमारतें हिल गईं। आसमान में घना काला धुआं फैल गया। पूरे शहर में सायरन की आवाज गूंज रही थी। साहेल अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 10 लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। इसमें एक सीरियाई बच्चा भी शामिल है।
जंग होगी तेज
यह हमला इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग तेज करने के ऐलान के बाद हुआ है। शुक्रवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि जब तक हिजबुल्लाह युद्ध का रास्ता चुनता है, इजरायल के पास कोई विकल्प नहीं है। आपको बता दें कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई अरब देशों ने हिंसा को रोकने के लिए तीन सप्ताह के युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, नेतन्याहू ने इससे मना कर दिया।
ये भी पढ़ें: इजराइल ने खाई हिजबुल्लाह को तबाह करने की कसम, चुन-चुनकर मारे आतंकी, यहां छिपा है नसरल्लाह
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
2 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
6 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
7 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
8 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
9 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
12 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
14 hrs agoअनंतपुर नगर निगम चुनाव, स्वास्थ्य मंत्री सत्य यादव ने गिनाए केंद्र के काम
16 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
16 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines