Israel Hamas war: जंग के बीच तिलमिलाए मुस्लिम देश की इजराइल को बड़ी चेतावनी, कहा-तुरंत...

Israel Hamas News: तुर्किये के राष्ट्रपति ने कहा, इजराइल इस पागलपन को रोके और हमले को तुरंत बंद करे। हम इजरायली उत्पीड़न के खिलाफ फिलिस्तीनी लोगों के साथ खड़े हैं।

Israel Hamas war

प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध को लेकर पूरी दुनिया दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। जहां पश्चिमी देश खुलकर इजराइल का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं मुस्लिम देश गाजा पर इजरायली हमले को गलत बता रहे हैं। अरब के कई देश इसे लेकर इजराइल की निंदा कर रहे हैं। इस बीच गाजा पर इजरायली बमबारी को लेकर तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे पागलपन बताते हुए इजराइल को इसे तुरंत रोकने को कहा है। बता दें कि युद्ध के दौरान गाजा के लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है। वहां के 23 लाख लोग भीषण संकट का सामना कर रहे हैं।

क्या कहा है एर्दोआन ने

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उन्होंने कहा कि, गाजा पर कल रात से इजरायली सेना द्वारा लगातार बमबारी की जा रही है और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। इजराइल इस पागलपन को रोके और हमले को तुरंत बंद करे। हम इजरायली उत्पीड़न के खिलाफ फिलिस्तीनी लोगों के साथ खड़े हैं।

पहले भी कर चुके हैं निंदा

एर्दोआन पहले भी इसके लिए इजराइल की निंदा कर चुके हैं और हमास का बचाव भी कर चुके हैं। एर्दोआन ने कहा था कि यह तस्वीर बताने के लिए काफी है कि इजराइल का हमला आत्मरक्षा के लिए नहीं है, बल्कि यह मानवता के खिलाफ खुलेआम अपराध है।

गाजा में हालात बहुत खराब

वहीं गाजा पर इजरायली हमला तेज होता जा रहा है। संघर्ष विराम के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। गाजा में संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और एक बड़े इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। आम लोग बहुत गंभीर रूप से इस युद्ध की विभिषिका से प्रभावित हैं। वहीं हमास ने बीते 7 अक्टूबर को किए गए हमले के बाद 200 से ज्यादा इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया है। इजराइल के सामने सबसे बड़ी चुनौती हमास के कब्जे से अपने नागरिकों को छुड़ाना है। हालांकि उनके छोड़े जाने के बाद भी वह हमास के खिलाफ हमले बंद नहीं करने की बात कह चुका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ