हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO : इजरायल में चुनावी नतीजों के बाद सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा, विपक्ष से की 'अरब-यहूदी' सरकार की मांग

नेतन्याहू के दक्षिणपंथी ब्लॉक को 53 सीटें मिली हैं, वहीं, आइजनकोट वाले विपक्षी ब्लॉक को 48 सीटें. किंगमेकर बने अरब दलों को रिकॉर्ड 19 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं.

विज्ञापन
विपक्षी गठबंधन के नेता गादी आइजनकोट के घर के बाहर भी जोरदार प्रदर्शन हुआ. (Image - X/@YinonMagal)

इजरायल में वोटों की गिनती पूरी होते ही सियासी पैदा हो गया है. यहां किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. 120 सदस्यों वाली इजरायली संसद में किसी भी गठबंधन को 61 सीटों का स्पष्ट बहुमत मिलना चाहिए. लेकिन जब कोई भी यह जादुई आंकड़ा नहीं छू पाया तो गुरुवार को हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. भीड़ ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आवास का घेराव किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की. इसके साथ ही गाजा युद्ध को फौरन समाप्त करने के नारे लगाए.

प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया. नेतन्याहू के चुनावी पोस्टरों को पैरों तले रौंद डाला और पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़पें हुईं.

यह भी पढ़ें : इजरायल में वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू को नहीं मिला बहुमत; अरब दल बने ‘किंगमेकर’

विज्ञापन

प्रदर्शनकारी ना केवल नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने की मांग कर रहे हैं, बल्कि विपक्षी खेमे पर यह दबाव भी बना रहे हैं कि वे इस बार ‘अरब-नेतृत्व’ वाली पार्टियों के साथ मिलकर एक संयुक्त यहूदी-अरब सरकार बनाएं.

विपक्षी नेता के घर के बाहर भी धरना

मुख्य विपक्षी गठबंधन के नेता और पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट के घर के बाहर भी जोरदार प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर लिखा था ‘अरब और यहूदी- केवल साथ मिलकर ही हम जीतेंगे’. तेल अवीव-जाफा के डिप्टी मेयर अमीर बद्रन भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने विपक्ष को अरब दलों के साथ गठबंधन करने को कहा.

विज्ञापन

भीड़ ने दक्षिणपंथी नेता इतामार बेन-ग्वीर के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि ‘बेन-ग्वीर हार चुके हैं’, और देश को अब नस्लीय भेदभाव के बजाय साझा लोकतंत्र की राह पर चलना होगा.

यह भी पढ़ें : इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, बहुमत से दूर बेंजामिन नेतन्याहू का क्या है ‘प्लान-B’, बनाएंगे यूनिटी सरकार?

विज्ञापन

19 अरब सांसद बने किंगमेकर

इजरायल में वोटों की 100 फीसदी गिनती पूरी होने के बाद समीकरण बेहद पेचीदा हो चुके हैं. नेतन्याहू के दक्षिणपंथी ब्लॉक को 53 सीटें मिली हैं, वहीं, आइजनकोट वाले विपक्षी ब्लॉक को 48 सीटें. किंगमेकर बने अरब दलों को रिकॉर्ड 19 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं. ऐसे में अगर विपक्ष नेतन्याहू को सरकार बनाने से रोकना चाहता है तो उसे 19 अरब सांसदों का समर्थन लेना ही होगा. लेकिन इसको लेकर उन्हें डर है कि कहीं उनका वोट बैंक ना टूट जाए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola