मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को ‘ग्रेट फ्रेंड’ बताते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से बात करके इजरायल के साथ इस वक्त खड़ा होने के लिए धन्यवाद दिया है. नेतन्याहू ने NDTV से बात करते हुए कहा, ‘मैंने अपने ग्रेट फ्रेंड, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. मैंने रविवार को उनसे विस्तार से बात की और इजरायल के साथ खड़े रहने, सच्चाई के साथ खड़े रहने और भारत के लोगों की जबरदस्त दोस्ती के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. इजरायल में उन्हें बहुत प्यार किया जाता है.’
साथ ही नेतन्याहू ने कहा कि मैंने पीएम मोदी के अलावा दूसरे देशों के नेताओं से भी बातचीत की.
यह भी पढ़ें : ‘मोदी जी हमें बचाइए…’, युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों ने लगाई मदद की गुहार
नेतन्याहू और पीएम मोदी के बीच अच्छे संबंध हैं. दोनों देशों में भी व्यापार और रक्षा से जुड़े गहरे संबंध हैं. पीएम मोदी के हालिया इजरायल दौरे के दौरान भी इसकी तस्वीर देखने को मिली थी. जहां नेतन्याहू खुद अपनी पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की मेजबानी करने पहुंचे थे. इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को ‘अपना बड़ा भाई’ बताया था. पीएम मोदी ने इजरायल की संसद को भी संबोधित किया था.
यह भी पढ़ें : ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बड़ा दावा- खामनेई की मौत के बाद IRGC हुआ बेकाबू, कर रहा अपनी मनमानी
बता दें, इजरायल और अमेरिका ने मिलकर शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया था. दोनों देशों की सेनाओं ने मिलकर तेहरान में कई मिसाइलें दागी. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खोमेनई की भी मौत हो गई. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर पलटवार करते हुए तेल अवीव पर कई मिसाइलें दागीं. वहीं, मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भी हमला किया.
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
56 mins agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines