Israel Palestine Row: इजराइल की एक जेल का कथित वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग होने लगी है। आरोप है कि यहां बंद फिलिस्तीनी पुरुष कैदियों के साथ जुल्म किया गया। जेल से छूटे एक फिलिस्तीनी कैदी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कैदी ने खुलासा किया है कि पुरुष बंदियों के साथ इजराइल की महिला सैनिक रेप करती हैं। ये सिलसिला रोजाना चलता है। वीडियो सामने आने के बाद दुनिया के कई देशों ने इजराइल की निंदा की है। N12 न्यूज चैनल पर इस वीडियो को प्रसारित किया गया है। कई महिला सैनिकों पर रेप के आरोप लगे हैं।
बिजली के झटके देना आम बात
वीडियो एसडीई तेइमान हिरासत केंद्र का बताया जा रहा है। जिसमें इजराइली रक्षा बल (IDF) के सैनिक कैदियों के साथ यौन हिंसा करते दिख रहे हैं। कई देशों ने कहा है कि सच क्या है? इजराइल को बताना चाहिए। यहां से छूटे एक कैदी इब्राहिम सलेम ने खुलासा किया कि जेल में कैदियों के साथ मारपीट और रेप आम बात थी। उन्हें बिजली की झटके भी दिए जाते हैं। 36 साल के पूर्व कैदी के अनुसार महिला सैनिक भी रेप करती हैं।
यह भी पढ़ें:9 साल की बेटियां बनेंगी दुल्हन! इस मुस्लिम देश ने आखिर क्यों बना डाला नया कानून?
अधिकांश कैदी शर्म के मारे इसके बारे में बात नहीं करते, लेकिन यह सच है। बार-बार रेप के कारण कैदियों के प्राइवेट पार्ट में घाव हो जाते हैं। कई कैदी इसके कारण गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। सलेम के अनुसार वे उत्तरी गाजा के कमाल अदवान हॉस्पिटल के ICU में एडमिट थे। दिसंबर 2023 में इजराइली सेना उनको यहां से अपने साथ ले गई। यहां कई ऐसे बच्चे भी दाखिल थे, जो इजराइल के हमले में घायल हो चुके थे। कई बच्चों की बाद में मौत हो गई। सलेम ने सैनिकों से कहा कि वे बच्चों और उनको छोड़ दें। इलाज करवाने दें। लेकिन इजराइली सैनिकों ने उनकी एक नहीं सुनी और साथ ले गए।
हाथ-पैर बांधकर क्रूरता से पिटाई
जेल में ले जाकर उनके कपड़े उतारे गए। कई फीट गहरे गड्ढ़ों में बैठाया गया। जानवरों की तरह उनको महिला सैनिकों ने पीटा। हाथ-पैर बांधे और गालियां देकर अपमानित किया। उन लोगों से कहा कि वे अपने घरवालों से जुड़ी निजी बातों को बताएं। ऐसा नहीं करने वालों को लगातार पीटा जाता। वे 52 दिन इस जेल में बंद रहे। कैदियों को भयावह सजा रोज दी जाती थी। पूछताछ के नाम पर बेवजह तंग किया जाता था। मामला सामने आने के बाद अमेरिका ने भी यौन उत्पीड़न पर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का कहना है कि यौन उत्पीड़न के मामलों से इजराइल को सख्ती से निपटना होगा।
यह भी पढ़ें:‘भारत के दलाल…’, भीड़ ने पीट-पीटकर की युवकों की हत्या; ब्रिज से लटका दिए शव…जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
यह भी पढ़ें: Nepal Helicopter Crash: नेपाल में फिर बड़ा हादसा! दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, 4 की मौत
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
18 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
21 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
21 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
22 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines