Israel-Palestine War: इजरायल-हमास संघर्ष जारी है, दोनों और से रॉकेट दागे जा रहे हैं। इजरायल लगातार गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर अटैक कर रहा है। हमास के ऑपरेशनल कमांड सेंटरों पर इजरायल की खास नजर है। इस बीच युद्ध की कई वीभत्स तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।
युद्ध का वीभत्स दृश्य
कई दशकों से इजरायल में शवों को दफनाने का काम कर रहीं योसी लानडाउ, ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि उन्हें सेडरोट में एक इजरायली महिला की लाश मिली, जिसका पेट फटा हुआ था और उसका अजन्मा बच्चा पेट से बाहर था। बच्चे को भी हमास आतंकियों ने नहीं छोड़ा, उसे चाकू से गोदकर मार डाला। एएफपी ने योसी के हवाले से कहा, हमने कुछ पीड़ितों को यह कहते हुए देखा कि उनका यौन शोषण किया गया है। आगे वह कहती हैं कि उन्होंने लगभग 20 बच्चों सहित कई ऐसे लोगों को देखा, जिनके हाथ गोली मारने और जलाए जाने से पहले उनकी पीठ के पीछे बांध दिए गए थे।
‘मैं अंदर से टूट रही हूं’
योसी का कहना है कि वह अब आने वाले रॉकेट फायर से बचने की चेतावनी देने वाले सायरन की आवाज सुनकर जागने की आदी हो गई हैं। योसी ने पहली बार मृत गर्भवती महिला को देखकर कहा, मुझे लगा कि मैं अंदर से टूट रही हूं, न केवल मैं, बल्कि मेरा कलेजा टूट रहा है। बता दें कि हमास के आतंकवादियों ने पिछले छह दिनों में करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी है।
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 hr agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 hr ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
5 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
5 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
5 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
5 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
6 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
14 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
15 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines