Watch Video: इजरायल आर्मी का Live Operation, हमास के 60 आतंकियों को किया ढेर, 250 लोगों की बचाई जान

Israel Defense Forces Live Operation: IDF का दावा है कि गाजा सिक्योरिटी फेंस के पास 250 से ज्यादा बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Israel Defense Forces Live Operation, 60 Hamas terrorists killed, rescue 250 hostages, Watch Video

Israel Defense Forces Live Operation, 60 Hamas terrorists killed, rescue 250 hostages, Watch Video

Israel Defense Forces Live Operation: इजरायल-हमास के बीच जारी युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। हमास के आतंकवादी इजरायल के शहरों में आतंक मचा रहे हैं, लेकिन इजरायली आर्मी उन्हें माकूल जवाब दे रही है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया। जिसमें आर्मी लाइव ऑपरेशन को अंजाम देती नजर आ रही है। IDF का दावा है कि गाजा सिक्योरिटी फेंस के पास 250 से ज्यादा बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस साहसी ऑपरेशन में 60 हमास आतंकवादी मारे गए हैं।

IDF के अनुसार, जब सूफा चौकी पर हमला हुआ तो उसकी ‘फ्लोटिला 13 यूनिट’ ने 250 बंधकों को बचा लिया, जबकि 60 से ज्यादा हमास आतंकवादियों को मार गिराया गया।” सेना ने आगे कहा कि 26 आतंकवादियों को पकड़ लिया गया, जिनमें हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन का उप कमांडर मुहम्मद अबू अली भी शामिल था।

वीडियो में इजरायली सैनिकों को गोलियों की आवाज के साथ एक इमारत में एंट्री लेते देखा जा सकता है। एक सैनिक छिपकर गोली चलाता है, जबकि दूसरा चौकी पर ग्रेनेड फेंकता है। बंकर के अंदर वे सैनिक बंधकों को आश्वासन देते हैं। बाद में फुटेज में सैनिक स्ट्रेचर ले जाते दिख रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विशिष्ट यूनिट कई सशस्त्र आतंकवादियों का सामना करते हुए काफी संख्या में पहुंची, जो अच्छी तरह से संगठित थे। उन्होंने बंधकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। टीम ने बख्तरबंद वाहनों और विमानों की भी मदद ली। ये लड़ाई घंटों तक चली। इसके बाद उन्होंने हमास के 60 आतंकवादियों को मार गिराया और बंधकों को सफलतापूर्वक छुड़ा लिया।

इज़राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के 7 दिन बीत चुके हैं। पिछले शनिवार से इस युद्ध में 2,800 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि आईडीएफ द्वारा उत्तरी गाजा में लगभग 10 लाख फिलिस्तीनियों को निकासी की चेतावनी जारी करने के बाद स्थिति त्रासदी में बदल सकती है। उन्हें 24 घंटे के भीतर दक्षिणी गाजा में जाने का निर्देश दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ