लेबनान के कई हिस्सों पर इजरायल का कब्जा, IDF ने पहली बार जारी किया नक्शा, सीरिया-गाजा जैसा क्या है प्लान?

इजरायल ने एक नक्शा जारी किया है। इसमें लेबनान के कुछ हिस्से दिखाए हैं। अब इजरायल ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। इसका मकसद उत्तरी इजरायल के शहरों को हिज्बुल्लाह के हमलों से सुरक्षित करना है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Israel occupies many parts of Lebanon IDF releases map

लेबनान और इजरायल के बीच कहने तो सीजफायर हो गया है, लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। ईरान और अमेरिका के बाद लेबनान और इजरायल में भी सीजफायर हो गया है। इसी बीच इजरायल ने एक नक्शा जारी किया है। इसमें लेबनान के कुछ हिस्से दिखाए हैं। अब इजरायल ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

इजरायली सेना ने सीमा के पास लेबनान के कई गांवों को तबाह कर दिया है। इसका मकसद उत्तरी इजरायल के शहरों को हिज्बुल्लाह के हमलों से सुरक्षित करना है। इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर पर सहमति के बाद फिलहाल लड़ाई रुकी हुई है। इसी बीच इजरायली सेना ने पहली बार एक नक्शा जारी किया है, जिसमें लेबनान के वे इलाके दिखाए गए हैं जो उसके कब्जे में हैं।

विज्ञापन

इस नक्शे के मुताबिक सीमा के पास लेबनान के दर्जनों गांव, जो ज्यादातर खाली हैं, अब इजरायल के नियंत्रण में आ गए हैं। नक्शे में दिखी डिप्लॉयमेंट लाइन पूरब से पश्चिम तक फैली है और सीमा से 5-10 किलोमीटर अंदर लेबनानी इलाके में जाती है। यहां इजरायल बफर जोन बनाने की योजना पर काम कर रहा है।इजरायली सेना ने इस इलाके के लेबनानी गांवों को ध्वस्त कर दिया है। इसका मकसद उत्तरी इजरायल के शहरों को हिज्बुल्लाह के हमलों से बचाना है। इजरायल ने सीरिया और गाजा में भी ऐसे ही बफर जोन बनाए हैं, जहां वह बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ