Israel Lebanon War : हमास से युद्ध के बीच इजराइल और लेबनान आमने-सामने आ गए। लेबनान को ‘जलाकर राख’ करने में इजराइल जुट गया। इजराइल ने सोमवार सुबह करीब एक घंटे तक हिजबुल्लाह के ठिकानों पर 150 से ज्यादा रॉकेट दागे। इस हमलों में लेबनान के 274 लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर इजराइली सेना ने कहा कि लेबनान में 300 से अधिक हिजबुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ गया है। इजराइल ने हिजबुल्लाह के 300 अधिक ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। सेना ने सुबह सुबह 150 से ज्यादा रॉकेट दाग दिए, जिससे लेबनान में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सड़कों पर लोगों की लाशें पड़ी हैं और घायलों से अस्पताल खचाखचा भरा हुआ है।
यह भी पढे़ं : Video : इजरायल Vs हिजबुल्लाह में कौन ज्यादा खतरनाक, भारत पर क्या पड़ेगा असर? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ
हमले पर क्या बोले नेतन्याहू?
हिजबुल्लाह पर हमलों के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल खतरे का इंतजार नहीं करता है, बल्कि उसे पहले ही रोक लेता है। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के खिलाफ सेना के हवाई हमलों के बाद जनता से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लेबनान पर हमले तेज कर दिए गए हैं।
यह भी पढे़ं : Video: हिजबुल्ला-इजराइल में शुरू हुई जंग! लेबनान होगा निशाना; कौन-किसके साथ?
हिजबुल्लाह ने भी किया पलटवार
इजराइल के हमलों के बाद हिजबुल्लाह ने भी दर्जनों मिसाइलें दागीं और उत्तरी इजराइल के सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। आपको बता दें कि हाल ही में हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में 100 से अधिक रॉकेट दागे थे, जिससे दोनों के बीच काफी तनाव बढ़ गया था। इसके बाद इजराइल ने हिजबुल्लाह पर पेजर, वॉकी टॉकी और सैलर पैनल में बम रखकर हमले किए थे।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
14 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
18 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
19 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines