Israel strikes Hezbollah in Lebanon: लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल का हमला जारी है। रविवार को इजरायली सेना की बमबारी में 100 से ज्यादा लोग मारे गए। इजरायल ने हमास, लेबनान के साथ यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। इसके साथ ही मिडिल ईस्ट में एक बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को इजरायली हमले में 105 लोग मारे गए और 359 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसराल्लाह की मौत के दो दिन बाद भी इजरायल का हमला जारी है। लेबनान में हमले को इजरायल ने ‘ऑपरेशन न्यू ऑर्डर’ करार दिया है।
इजरायल-लेबनान युद्ध से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स
1. लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि रविवार को दक्षिणी शहर में सिडोन में इजरायल ने हमला किया। शहर के पूर्वी हिस्से में दर्जनों लोग मारे गए। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि लेबनान में दो फ्रेंच नागरिकों की मौत हो गई है।
2. लेबनान के स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार को इजरायल ने सेंट्रल बेरूत में हमला किया। पिछले साल गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मल्टी स्टोरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर हवाई हमले हुए हैं। इजरायल बेरूत के दक्षिणी हिस्से को टारगेट कर रहा है। तेल अवीव का दावा है कि इस इलाके में हिज्बुल्लाह की मौजूदगी है।
3. इजरायल ने रविवार को हिज्बुल्लाह के सेंट्रल काउंसिल के डिप्टी हेड नबील कोउक को मार गिराया। हिज्बुल्लाह ने कोउक की मौत की पुष्टि की है। कोउक हिज्बुल्लाह का सातवां कमांडर था, जिसे एक हफ्ते के भीतर इजरायल ने ध्वस्त कर दिया। इससे पहले हिज्बुल्लाह ने शनिवार को कहा था कि सीनियर कमांडर अली कराकी भी शुक्रवार के हमले में हसन नसराल्लाह के साथ मारे गए थे।
4. लेबनान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल मध्य, पूर्वी और पश्चिमी बेक्का में भी लगातार हमले कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजरायल आवासीय बिल्डिंगों को भी टारगेट कर रहा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि दो दिनों में 14 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हुई है।
5. इजरायल के हमले के खिलाफ हिज्बुल्लाह ने भी हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि हिज्बुल्लाह के लिए इजरायल के डिफेंस सिस्टम को भेद पाना अभी भी चुनौती बना हुआ है।
6. इजरायल ने रविवार को दावा किया कि यमन में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर उसने बमबारी की। यमन के होडिदा में इजरायल ने पावर प्लांट और समुद्री पोर्ट पर हमला किया है। वहीं हूती विद्रोहियों ने शनिवार को तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी। ये हमला उस वक्त किया गया, जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे।
7. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वे बेंजामिन नेतन्याहू से बात करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इजरायल के हमले ने हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर को ध्वस्त कर दिया है।
8. अमेरिका ने आशंका जताई कि हिज्बुल्लाह जल्द ही इसे दोबारा खड़ा करने की कोशिश करेगा। नसराल्लाह की मौत पर अमेरिका ने कहा कि दुनिया अब ज्यादा सुरक्षित होगी। वॉशिंगटन ने कहा कि हिज्बुल्लाह के लिए लीडरशिप को फिर से खड़ा कर पाना बहुत मुश्किल होगा।
9. इजरायल के हमले के बाद लेबनान में मानवीय संकट खड़ा हो गया है। दो हफ्ते से भी कम समय में 1030 लोग मारे गए हैं, इनमें 156 महिलाएं और 87 बच्चे शामिल हैं। वहीं हजारों घर तबाह हो गए हैं। स्थानीय सरकार ने कहा है कि 2.5 लाख लोग शेल्टर में रह रहे हैं, जबकि 10 लाख लोग अपने रिश्तेदारों के घर में पनाह लिए हुए हैं।
10. मिडिल ईस्ट में जंग की शुरुआत पिछले साल 7 अक्टूबर को हुई थी, जब हमास ने इजरायल में हमला करते हुए 1205 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। हमास ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गाजा में इजरायल के हमले में 41,595 लोग मारे गए हैं।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
2 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
3 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
11 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
13 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
18 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
18 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines