हमास-हिजबुल्लाह के बाद अब हूतियों की बारी, इजराइल ने यमन में पावर प्लांट-बंदरगाह तबाह किए, कई मरे

Israel Attack Yemen: हिजबुल्लाह के बाद अब इजराइल ने हूती विद्रोहियों को निशाना बनाया है। इजराइली सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में एक बंदरगाह- पावर प्लांट और कई जेट तबाह हुए हैं। वहीं कई हूती विद्रोही भी इस हमले में मारे गए हैं।

Israel Attack On Yemen

Israel Attack On Yemen: लेबनान में हमले के बाद इजराइल ने रविवार को यमन पर बड़ा हमला किया। इजराइल ने हूती ठिकानों पर बमबारी कर 12 जेट, पावर प्लांट और होदियाह शहर के बंदगाह को नष्ट कर दिया। इस हमले में 4 हूती विद्रोहियों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए। उधर लेबनान के कई शहरों में इजराइल ने राॅकेट दागे और बम बरसाए। इन हमलों में हिजबुल्लाह सेंट्रल काउंसिल का डिप्टी चीफ नबील काउक मारा गया।

विज्ञापन

बता दें कि हमास के खिलाफ जंग छेड़े हुए इजराइल को 9 महीने हो चुके हैं। इस बीच जुलाई में इजराइल ने हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इजराइल ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले होदैदा पोर्ट और पावर स्टेशन को टारगेट कर तबाह कर दिया। इस हमले में भी 3 हूती विद्रोहियों की मौत हो गई थी जबकि 87 लोग घायल हुए थे। हूती विद्रोहियों ने 19 जुलाई को इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ड्रोन अटैक किया था, इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 10 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

बंदरगाह तबाह, बिजली सप्लाई ठप

न्यूज एजेंसी राॅयटर्स की मानें तो हूती विद्रोहियों ने पिछले 2 दिनों में इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं। जिसके बाद अब इजराइल ने बयान जारी कर कहा कि उसने लड़ाकू विमानों के जरिए यमन के रास ईसा और होदेइदाह पोर्ट पर बिजली संयंत्रों पर हमला किया है। इजराइल के हमले के बाद बंदरगाह से जुड़े होदेइदाह शहर के बड़े हिस्से में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

इजराइल ने पावर प्लांट को बनाया ठिकाना

हमले के बाद इजराइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि लड़ाकू विमानों समेत दर्जनों विमानों ने रास ईसा और होदेइदाह बंदरगाहों पर बिजली संयंत्रों पर हमला किया। दिलचस्प बात यह है कि यमन का होदेइदाह बंदरगाह इजराइल से करीब 1800 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यह हमला इजराइल की हूतियों को बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ