मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच सीजफायर की खबर आई है. लेबनान में एक दिन की भीषण गोलाबारी और भारी मौतों के बाद आखिरकार इजरायल और हिज्बुल्लाह सीजफायर पर सहमत हो गए हैं. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कदम उस समय उठाया गया जब दोनों पक्षों के बीच बढ़ता हिंसक टकराव मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति स्थापित करने के वैश्विक प्रयासों को पूरी तरह पटरी से उतारने की कगार पर पहुंच गया था.
यह युद्धविराम लेबनान के स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे से ठीक पहले प्रभावी हुआ. इस समझौते को कराने में अमेरिका और कतर ने अहम भूमिका निभाई, जिन्हें परदे के पीछे से ईरान का भी पूरा सहयोग मिला.
यह भी पढ़ें : ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, कहा- जहाजों को नहीं बख्शा जाएगा
22 मौतों के बाद थमीं बंदूकें
यह युद्धविराम दक्षिणी लेबनान में भड़के उस भीषण तनाव के बाद आया है, जिसने दोनों देशों को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया था. इजरायली हवाई हमलों में जहां लेबनान के 18 नागरिक मारे गए, वहीं हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के हमलों में इजरायल के 4 सैनिकों की भी जान चली गई. इस अचानक भड़की हिंसा ने चिंता बढ़ा दी थी. आशंका जताई जा रही थी कि इजरायल की उत्तरी सीमा पर बढ़ता यह तनाव ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे बड़े कूटनीतिक समझौतों को हमेशा के लिए दफन कर सकता है. यही वजह रही कि अमेरिकी और कतरी मध्यस्थों ने बेहद कम समय में गहन बातचीत कर दोनों पक्षों को शत्रुता रोकने के लिए राजी कर लिया.
रद्द करनी पड़ी थी अमेरिका-ईरान की गुप्त वार्ता
लेबनान में जारी इस जंग ने वैश्विक कूटनीति को कितना जटिल बना दिया था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली अमेरिका और ईरान की बेहद अहम बैठक को ऐन वक्त पर रद्द करना पड़ा. यह बैठक ग्लोबल ट्रेड के सबसे मुख्य समुद्री मार्ग ‘स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज’ को फिर से सुरक्षित खोलने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही थी.
यह भी पढ़ें : ‘इजराइली हमले रुकेंगे तभी अमेरिका से बात होगी’, स्विट्ज़रलैंड वार्ता रद्द होने के बाद ईरान का बयान
हिज्बुल्लाह के एक वरिष्ठ सांसद ने खुलासा किया कि ईरान ने पहले ही साफ कर दिया था कि जब तक लेबनान में पूर्ण युद्धविराम लागू नहीं होता, तब तक वह अमेरिका के साथ किसी भी कूटनीतिक चर्चा को आगे नहीं बढ़ाएगा. हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने रद्द हुई बातचीत पर सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन लेबनान में इजरायली सेना की कार्रवाई के लिए सीधे तौर पर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की बात दोहराई है.
यह भी पढ़ें : US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा हुआ रद्द
इजरायल की दोटूक
भले ही लेबनान में बंदूकें शांत हो गई हों, लेकिन इजरायल के कड़े तेवर अभी भी बरकरार हैं. इजरायली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने एक बड़ा बयान देते हुए साफ किया कि हिज्बुल्लाह के साथ इस समझौते के बावजूद इजरायली सैनिकों के पास किसी भी संभावित खतरे के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी आजादी रहेगी.
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
9 mins agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
7 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
8 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
9 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines