इजरायली सेना ने गुरुवार रात को गाजा शहर में बड़ा हवाई हमला किया. यह हमला उस समय किया गया है जब इजरायल की कैबिनेट गाजा युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा योजना पर मतदान के लिए इक्ट्ठा हुई थी. अमेरिकी मीडिया आउटलेट CNN ने हमास से संचालित सुरक्षा एजेंसी के हवाले से बताया कि गाजा सिटी के सबरा इलाके में हुए हमले के कारण एक इमारत ढह गई। इसके मलबे में लगभग 40 लोग दब गए. 10 को बचा लिया गया। इजरायल की सेना ने हमले की पुष्टि की है.
40 से ज्यादा फिलिस्तीनी मलबे में दबे
गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि इजरायल के सैन्य हमले में उत्तरी गाजा के अल-सबरा इलाके में 40 से ज़्यादा फिलिस्तीनी मलबे में दब गए. इनमें 10 को बचा लिया गया. हालांकि, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि यह हमला उत्तरी गाजा में एक “हमास आतंकवादी समूह” पर किया गया था, जो “तत्काल खतरा” पैदा कर रहे थे.
नागरिक सुरक्षा विभाग के एक वीडियो में आपातकालीन दल पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे से निकालने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक क्लिप में, एक बचावकर्मी एक छोटे बच्चे को ढहे हुए घर से धीरे से उठा रहा है. बच्चे का शरीर धूल और खून से सनी खरोंचों की मोटी परत से ढका हुआ है.
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने रूस को दी बड़े हमले की धमकी, यूक्रेन से युद्ध को सुलझाना बताया मुश्किल
ट्रंप ने की थी युद्धविराम समझौते की घोषणा
ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार देर रात को घोषणा की थी कि इजरायल और हमास समझौते के पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं. हस्ताक्षरित समझौते में कहा गया है कि इजरायली सरकार की मंजूरी मिलते ही युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा. ट्रंप ने यह भी कहा था कि यह समझौता बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करेगा और एक से दो दिन में सभी बंधकों के आजाद होने की उम्मीद जताई.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
3 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
7 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
8 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
11 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
12 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
23 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines