सीजफायर की डील फाइनल होते ही गाजा पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, 30 फिलिस्तीनियों की मौत

इजरायली सेना ने गुरुवार रात को गाजा शहर में बड़ा हवाई हमला किया. यह हमला उस समय किया गया है जब इजरायल की कैबिनेट गाजा युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा योजना पर मतदान के लिए इक्ट्ठा हुई थी.

ISRAEL HAMAS WAR

इजरायली सेना ने गुरुवार रात को गाजा शहर में बड़ा हवाई हमला किया. यह हमला उस समय किया गया है जब इजरायल की कैबिनेट गाजा युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा योजना पर मतदान के लिए इक्ट्ठा हुई थी. अमेरिकी मीडिया आउटलेट CNN ने हमास से संचालित सुरक्षा एजेंसी के हवाले से बताया कि गाजा सिटी के सबरा इलाके में हुए हमले के कारण एक इमारत ढह गई। इसके मलबे में लगभग 40 लोग दब गए. 10 को बचा लिया गया। इजरायल की सेना ने हमले की पुष्टि की है.

40 से ज्यादा फिलिस्तीनी मलबे में दबे

गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि इजरायल के सैन्य हमले में उत्तरी गाजा के अल-सबरा इलाके में 40 से ज़्यादा फिलिस्तीनी मलबे में दब गए. इनमें 10 को बचा लिया गया. हालांकि, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि यह हमला उत्तरी गाजा में एक “हमास आतंकवादी समूह” पर किया गया था, जो “तत्काल खतरा” पैदा कर रहे थे.

नागरिक सुरक्षा विभाग के एक वीडियो में आपातकालीन दल पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को मलबे से निकालने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक क्लिप में, एक बचावकर्मी एक छोटे बच्चे को ढहे हुए घर से धीरे से उठा रहा है. बच्चे का शरीर धूल और खून से सनी खरोंचों की मोटी परत से ढका हुआ है.

ट्रंप ने की थी युद्धविराम समझौते की घोषणा

ये हमला ऐसे समय में हुआ है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार देर रात को घोषणा की थी कि इजरायल और हमास समझौते के पहले चरण के लिए सहमत हो गए हैं. हस्ताक्षरित समझौते में कहा गया है कि इजरायली सरकार की मंजूरी मिलते ही युद्ध तुरंत समाप्त हो जाएगा. ट्रंप ने यह भी कहा था कि यह समझौता बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करेगा और एक से दो दिन में सभी बंधकों के आजाद होने की उम्मीद जताई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ