Israel Killed Hezbollah Chief Hassan Nasrallah: इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतार दिया है। शुक्रवार को इजराइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर हमला किया। जिसमें नसरल्लाह मारा गया। बताया जाता है कि नसरल्लाह करीब 50 फीट नीचे छिपा था, लेकिन इजराइल की ओर से एयरस्ट्राइक कर एक के बाद एक तीन से हमले किए गए। जिसमें नसरल्लाह, उसकी बेटी और दक्षिणी मोर्चे का कमांडर अली कराकी मारा गया।
3000 किलो बारूद का इस्तेमाल
रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह को मारने के लिए इजराइल ने 3000 किलो बारूद का इस्तेमाल किया। नसरल्लाह करीब 50 फीट नीचे बंकर में छिपा था। रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने नसरल्लाह को खत्म करने के लिए 80 से ज्यादा बम गिराए। हमले में जीपीएस गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा 2000 किलो के लेजर और जीबीयू-28, करीब 1000 किलोग्राम के ब्लू-109 बंकर बस्टर बमों को यूज किया गया। ये विस्फोटक जमीन में 200 फीट नीचे तक धंस गए। जिसका हिजबुल्लाह के पास कोई जवाब नहीं था। हिजबुल्लाह चीफ उस समय कमांडरों के साथ मीटिंग कर रहा था।
क्या अब बारी ईरान के सुप्रीम लीडर की?
इजराइल-हिजबुल्लाह के बीच चल रही जंग में ईरान की एंट्री हो चुकी है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने हाल ही में हिजबुल्लाह के समर्थन में बयान देकर इस जंग में आग में घी डालने का काम किया था। उन्होंने अमेरिका को भी इसके लिए जिम्मेदार बताया। बताया जा रहा है कि हिजबुल्लाह चीफ के खात्मे के बाद अली खामेनेई अंडरग्राउंड हो गए हैं। उन्हें ईरान में ही किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। उन्होंने शुक्रवार देर रात तेहरान में सुरक्षा परिषद के साथ बैठक की थी।
ये भी पढ़ें: Hassan Nasrallah कौन? जो इजरायल अटैक में ढेर! दावा- हिजबुल्लाह का टॉप लीडर जिंदा
ये भी पढ़ें: 30 किलोमीटर तक हिल गईं खिड़कियां, इजराइल ने हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर किया हमला, सरगना का क्या हुआ?
ईरान और इजराइल में जंग क्यों?
जहां एक ओर पश्चिमी देश इजराइल के समर्थन में खड़े नजर आते हैं तो वहीं ईरान हमास और हिजबुल्लाह जैसे आतंकी समूहों का समर्थन करता नजर आता है। खास बात यह है कि ईरान और इजराइल कभी दोस्त हुआ करते थे, दोनों एक-दूसरे से हथियार भी खरीदते थे, लेकिन 1979 की क्रांति के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद से ही ये देश कट्टर दुश्मन हैं।
ये भी पढ़ें: इजराइल-हिजबुल्लाह की जंग में इस देश की एंट्री, क्या अमेरिका को पड़ेगी भारी?
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
3 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
4 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
5 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: प्रदूषण पर सख्ती, GRAP-1 के तहत 1 नवंबर से वाहनों पर कड़े प्रतिबंध
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines