Israel ISIS Egyptian Comedian Bassem Youssef interview: हमास के खिलाफ जंग में जहां इजरायल को अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देशों का समर्थन मिल रहा है, वहीं गाजा पर बम बरसाने की वजह से उसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटेन के मशहूर एंकर पीयर्स मोर्गन के शो में मशहूर कॉमेडियन बासेम यूसुफ की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस क्लिप में इजरायल की तुलना ISIS से की गई है।
दरअसल, मिस्र के मशहूर कॉमेडियन बासेम यूसुफ ने ब्रिटेन के जाने माने TV शो पीयर्स मोर्गन अनसेंसर्ड में एक सवाल का जवाब देते हुए यह बातें कहीं। उनकी यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मिस्र के कॉमेडियन यूसुफ ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने इजरायल को ISIS नहीं कहा, बल्कि सिर्फ सवाल का जवाब दिया था।
दुनियाभर में मशहूर पीयर्स मोर्गन ने अपने शो में यह भी दावा कर दिया कि भले ही इजरायल कुछ भी कह रहा हो, लेकिन हमास का पूरी तरह से सफाया बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने यह भी कह डाला कि हमास को खत्म करना है तो बड़े पैमाने पर अभियान चलाना होगा, जिसमें बहुत ज्यादा नुकसान होगा। इसी का नतीजा है कि गाजा में बड़े पैमाने पर निर्दोष लोगों की जान जा रही है।
<
>
‘ठीक ऐसा ही करते हैं आतंकी संगठन’
यूसुफ ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि इजरायल ऐसा इसलिए कर रहा है, ताकि गाजा में फिलिस्तीनी समुदाय हमास के खिलाफ हो जाए। आतंकी संगठन भी ठीक ऐसा ही करते हैं। आतंकी संगठनों को पता होता है कि वह किसी भी सूरत में पूरे देश को जंग में नहीं हरा सकते हैं। इसलिए वे आम नागरिकों को मारकर उनमें डर पैदा करते हैं, ताकि वे सरकार के खिलाफ खड़े होकर उन्हें इस्तीफा देने या पॉलिसी में बदलाव करने का दबाव डाल सकें। आपने अभी इजरायल की तुलना ISIS से की है।
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: हमास के कब्जे से बंधकों को छुड़ाएगा भारत! इजरायल ने मांगी मदद
कॉमेडियन यूसुफ ने इस तरह ली चुटकी
हालांकि मोर्गन ने इससे इनकार किया, मगर यूसुफ ने चुटकी लेते हुए कहा कि कल अखबारों की हेडलाइंस होगी, ‘पीयर्स मोर्गन: इजरायल ISIS है।’ यूसुफ ने आगे सोशल मीडिया साइट X पर इंटरव्यू का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आपने इस इंटरव्यू का एंड क्यों काट दिया, जबकि मैंने हमास और ISIS के बीच स्पष्ट तुलना की थी?
यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: ‘टाइम’ के कवर पेज पर बंधकों के परिवारों की तस्वीर, लिखा-‘उम्मीद की किरण की तलाश में’
अमेरिकी पत्रकार को लिया आड़े हाथों
यूसुफ ने इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी पत्रकार बेन शापिरो को भी आड़े हाथों लिया। शापिरो ने खुलकर इजरायल का समर्थन किया है। उन्होंने इस शो में कहा था कि इजरायल गाजा जंग का एक ही समाधान है कि इजरायल को गाजा पर कब्जा कर लेना चाहिए और जितने ज्यादा हो सके, उतने लोगों को मारना चाहिए ताकि अभी जो हो रहा है, वह दोबारा कभी न हो। यूसुफ ने कहा कि अब तक 3500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हमें कितने और लोग मारने चाहिएं, ताकि बेन शापिरो खुश हो सकें?’
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
5 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
6 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
7 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
17 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
23 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines