Israel Iran War Inside Story: इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि अगर हालात खराब हुए तो इजरायल का साथ देने के लिए अमेरिका को रणक्षेत्र में उतरना पड़ेगा। उधर ईरान के समर्थन में रूस और चीन खड़े हो सकते हैं। ईरान का सरेंडर नहीं करने को लेकर जिद़्दी रवैया देखकर अमेरिका भड़का हुआ है। अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की पूरी तैयार भी कर ली है, लेकिन ईरान पर हमला करने का फाइनल ऑर्डर 15 दिन के लिए टाल दिया है। इस बीच चर्चा है कि इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिका ऐसे बर्ताव कर रहा है, जैसे ईरान ने अमेरिका पर हमला किया हो। अमेरिका ने इजरायल को ईरान के खिलाफ हरसंभव मदद करने का वादा किया है, लेकिन आखिर क्यों? इजरायल को ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका की मदद क्यों चाहिए? आइए जानते हैं इसकी वजह…
यह भी पढ़ें:एअर इंडिया फ्लाइट्स में क्यों कर रही है कटौती? 20 इंटरनेशनल रूट्स पर 15 जुलाई तक रद्द रहेंगी उड़ानें
ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकाने बड़ी वजह
12 जून 2025 से इजरायल ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ी हुई है। ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजरायल लगातार मिसाइल अटैक कर रहा है, लेकिन ईरान का एक परमाणु ठिकाना फोर्डो अभी तक सेफ है, क्योंकि यह न्यूक्लियर साइट ऐसी जगह पर बनी है, जहां तक सिर्फ अमेरिका ही पहुंच सकता है। फोर्डो न्यूक्लियर साइट पहाड़ के अंदर करीब 300 फीट की गहराई में बनी हुई है। ईरान की इस न्यूक्लियर साइट पर हमला करने के लिए अमेरिका के पास GBU-57A/B मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर है, जो दुनिया का सबसे बड़ा ‘बंकर बस्टर’ बम है। यह बम सिर्फ अमेरिका के पास है। इस बम का इस्तेमाल करके ही फोर्डो परमाणु ठिकाने को ध्वस्त किया जा सकता है। अगर इजरायल को इस ठिकाने को तबाह करना है तो उसे अमेरिका की मदद चाहिए।
यह भी पढ़ें:इजरायल को ईरान से युद्ध में कितना हो रहा नुकसान? मॉस्को भी दे चुका अंजाम भुगतने की धमकी
खामेनेई के बंकर को तबाह करना मुश्किल
इजरायल ने जब ईरान पर हमला किया तो ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अपने परिवार के साथ बंकर में छिपकर बैठ गए। यह बंकर कहां है और इस बंकर तक पहुंचने का रास्ता सिर्फ अमेरिका तलाश सकता है। इजरायल पहले ही पूरी दुनिया को कह चुका है कि खामेनेई के खत्म होने से ही इजरायल और ईरान की जंग खत्म होगी। खामेनेई का हश्र सद्दाम हुसैन जैसा करने की धमकी दी गई है। अगर इजरायल ने युद्ध खत्म करने के लिए खामेनेई को खत्म करने का फैसला लिया तो इजरायल को अमेरिका की मदद चाहिए।
यह भी पढ़ें:अमेरिका-रूस में जंग छिड़ी तो क्या होगा? जानें इजरायल के पक्ष में कौन-से देश, ईरान की तरफ से कौन लड़ेगा
बंकर बस्टर बम की खासियतें
अमेरिका का बंकर बस्टर बम 13600 किलोग्राम वजनी है और यह 200 फीट (61 मीटर) की गहराई तक जमीन के अंदर घुसने में सक्षम है। इस बम की लंबाई करीब 6.6 मीटर है। जमीन के अंदर जाने के बाद ही बम का फ्यूज खुद एक्टिवेट होता है और बम फट जाता है। यह बम इतना खतरनाक है कि एक बम पूरे फोर्डो परमाणु ठिकाने को ध्वस्त कर देगा। इस बम को B-2 एयरक्राफ्ट से गिराकर अटैक किया जा सकता है। यह प्लेन डिएगो गार्सिया में हिंद महासागर में अमेरिका-ब्रिटेन के जॉइंट आर्मी बेस पर तैनात कर दिया गया था। एक प्लेन एक बार में 2 बम गिरा सकता है।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
2 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
6 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
7 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
14 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
16 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
17 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines