Who Was Ali Shadmani: इजरायल ने आज जंग के छठे दिन ईरान को तगड़ा झटका दिया है। इजरायली सेना के हमले में ईरान की सेना के टॉप कमांडर जनरल अली शादमानी ढेर हो गए हैं। शादमानी मारा जाना ईरान के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका है, क्योंकि अली शादमानी ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का सबसे करीबी सलाहकार था। हाल ही में शादमानी को ईरानी सेना के खतम-अल-अनबिया हेडक्वार्टर्स का प्रमुख बनाया गया था।
मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की जगह 4 दिन पहले ही शादमानी ने यह पद संभाला था। शादमानी से पहले राशिद भी इजरायली सेना के हमले में मारा गया था। शादमानी को ईरान की जिस आर्मी विंग का प्रमुख बनाया गया था, वइ ईरान का मिलिट्री इमरजेंसी कमांड सेंटर है। शादमानी ईरान के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडरों में से एक था और वार चीफ था। शादमानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और ईरानी सशस्त्र बलों की कमान भी संभाल चुके थे।
यह भी पढ़ें:इजरायल-ईरान युद्ध से पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो आम आदमी की जेब पर क्या पड़ेगा असर?
खाली होने लगी राजधानी तेहरान
बता दें कि इजरायल-ईरान युद्ध में ईरान को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ईरान ने अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील पर बात करने से इनकार कर दिया तो अमेरिका ने भी सख्त रवैया अपना लिया। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के लोगों को तेहरान खाली करने की चेतावनी दी, जिसके बाद तेहरान खाली होने लगा है। लोग अपना सामान समेटकर गाड़ियों में तेहरान छोड़कर जाने लगा है। इससे तेहरान में सन्नाटा पसर गया है।
भारत ने भी अपने नागरिकों को तेहरान छोड़कर जाने को कह दिया है। इस वजह से तेहरान की सड़कों पर भारी जाम लगा है। गैस स्टेशनों के बाहर भी वाहनों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। लोगों को कैस्पियन सागर की ओर जाते हुए भी देखा गया है। भारतीय छात्रों को अर्मेनिया के रास्ते ईरान से निकाला जा रहा है। चर्चा है कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
4 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
9 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
16 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
16 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
18 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
18 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
19 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
20 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines