Israel Iran Row: इजराइल के ऊपर कभी भी ईरान हमला कर सकता है। लोगों में डर पसरा हुआ है। ईरान की धमकी के बाद दुनिया की नजर उसके अगले कदम पर है। अमेरिका ने अपने करीबी इजराइल के लिए विमानों का जत्था भी रवाना किया है। हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद ईरान ने इजराइल को चेतावनी दी थी कि ऐसा बदला लेगा, जिसे वह पीढ़ियों तक याद रखेगा। लेकिन लोगों में डर के बावजूद इजराइली महिलाओं को अलग तरह की टेंशन हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। महिलाओं को चिंता सता रही है कि सोते समय ब्रा पहने या नहीं। इजराइल में लोगों के आवास से कुछ दूरी पर छिपने के लिए बम शेल्टर बनाए गए हैं। अगर हमला होता है तो लोग वहां जाकर अपनी जान बचा सकते हैं। लेकिन इन शेल्टरों में पहुंचने के लिए 90 से लेकर 15 सेकंड का वक्त लगता है।
यह भी पढ़ें:Dentist ने 4 साल नहीं दी अपॉइटमेंट, दारू पी और हथौड़े से खुद ही निकाल लिया दांत, कौन है ये शख्स?
लोगों को आगाह किया गया है कि वे जहां रहते हैं, अपने हिसाब से सक्रिय रहें। इजराइल में काफी लोगों के पास अपने अपार्टमेंट में ही छिपने के लिए सुरक्षित कमरा है। उन लोगों के लिए ज्यादा चिंता नहीं है। लेकिन जो लोग पुरानी इमारतों में रहते हैं, उनको परेशानी अधिक है। इन लोगों को ज्यादातर हमले के समय सीढ़ियों के नीचे छिपे देखा जाता है। इजराइल में कई दिन से हालात खराब हैं। वहीं, ब्रा को लेकर जो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, उसमें इजराइल की महिलाएं दिलचस्पी ले रही हैं।
फेसबुक की पोस्ट से जुड़ा है मामला
दरअसल मामला एक फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है। इस्माइल हानिया की हत्या के बाद एक पोस्ट वायरल हुई थी। जिसमें लिखा था कि महिलाओं, अब अपनी ब्रा पहन लो। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया था। लिखा था कि वह किसी की धमकी पर ब्रा नहीं पहन सकती। सिर्फ पजामे में ही सीढ़ियों तक जाना पसंद करेंगी। एक यूजर कमेंट करता है कि आपके पास तो काफी ब्रा होंगी। इसे खास मौके के लिए बचाकर रखिए। यूजर लिखता है कि उसके पास तो छिपने के लिए अपार्टमेंट में सेफ रूम है। इसलिए इस ब्रा को दूसरों को दे देना चाहिए। इजरायली सेना (IDF) के प्रवक्ता डैनियल हैगरी ने भी कुछ दिन पहले एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि यस ब्रा या नो ब्रा। पूरी ब्रीफिंग उन्होंने नहीं दी थी। जिसके बाद से महिलाओं में ब्रा पहनने या नहीं पहनने को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें:‘भारत के दलाल…’, भीड़ ने पीट-पीटकर की युवकों की हत्या; ब्रिज से लटका दिए शव…जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
यह भी पढ़ें: Nepal Helicopter Crash: नेपाल में फिर बड़ा हादसा! दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर, 4 की मौत
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
7 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
8 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
11 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
13 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
14 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
16 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines