Israel Iran War: ईरान के मारे गए 406 लोग, जवाबी कार्रवाई में इजरायल के 14 लोगों की मौत

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच रविवार को तीसरे दिन भी युद्ध जारी रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल से हमले कर रहे हैं। इन हमलों में ईरान के सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

Israel Iran War| Donald Trump | Ayatollah Khamenei
विज्ञापन

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच रविवार को तीसरे दिन भी युद्ध जारी रहा है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार मिसाइल से हमले कर रहे हैं। इन हमलों में ईरान के सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। अब तक इस युद्ध में सबसे ज्यादा नुकसान ईरान को हुआ है। ईरान में अब तक 406 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि 654 लोग घायल हुए हैं। जबकि ईरान की जवाबी कार्रवाई में इजरायल के अब तक 14 लोग मारे गए हैं और 390 लोग घायल हुए हैं। दोनों ही देश अपनी किसी भी जानकारी दूसरे देशों और मीडिया से साझा नहीं कर रहे हैं। वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता नामक एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी साझा की है।

इजरायल ने रविवार को भी किए हमले

इजरायल ने रविवार को भी ईरान पर हवाई हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल के इस हमले में कुछ लोग मारे गए हैं। इस बीच ईरान कुछ हमलों को रोकने में सफल भी रहा। इजरायल ने ईरान को धमकी दी है कि अगर ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखा तो उन पर हमले तेज कर दिए जाएंगे। इस बार पहले से अधिक ताकतवर मिसाइल दागी जाएंगी। बता दें कि इजरायल के शुक्रवार ने ईरानी परमाणु और सैन्य ठिकानों पर अचानक हमले शुरू कर दिए थे। इन हमलों में कई शीर्ष जनरलों और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे गए थे। इन हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisment

दोनों में से कोई नहीं हट रहा पीछे

इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। दोनों पीछे हटने को तैयार नहीं है। रविवार को इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इस पर इजरायली सेना का कहना है कि ईरान ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, लेकिन इस हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों देश पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के इस रैवेये से वहां की जनता डरी और सहमी हुई है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। इजरायल ने तो लोगों को बंकरों में रहने की सलाह तक दे डाली है।

ट्रंप का दावा, हम कराएंगे समझौता

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि ईरान और इजरायल को समझौता कर लेना चाहिए। वे दोनों देशों के बीच समझौता कराएंगे, जैसे उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच कराया था। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि दोनों कट्टर दुश्मन जल्द ही समझौता करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान-इजराइल मुद्दे पर अब कई कॉल की जा रही हैं और बैठकें हो रही हैं। मैं बहुत कुछ करता हूं और कभी किसी चीज का श्रेय नहीं लेता। लेकिन ठीक है, लोग समझते हैं। पश्चिम एशिया को फिर से महान बनाओ!

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ