Israel Iran War: खामेनेई ने खाई इजरायल को माफ न करने की कसम, अमेरिका का जिक्र क्यों नहीं?

Israel Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर ने अमेरिका के हमले के बाद भी क्यों खाई इजरायल को माफ न करने की कसम। अयातुल्ला अली खामेनेई का एक्स पर शेयर हुआ यह पोस्ट किस बात का इशारा करता है?

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Israel Iran War: ईरान और इजरायल की जंग का आज 11वां दिन है। अभी भी मिसाइलों की बौछार दोनों देश एक-दूसरे पर कर रहे हैं। वहीं, कल अमेरिका ने भी ईरान पर हमला किया जिसके बाद एक बार फिर ट्रंप के सुर बदले हुए दिखाई दिए थे। अब ईरानी सुप्रीम नेता खामेनेई ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि वह इजरायल को माफ नहीं करेगा और उसे दंडित करने के लिए कसम भी खाई है। पोस्ट के मुताबिक, तेल अवीव पर हमले तेज किए जा सकते हैं। मगर इन सभी के बीच एक बात सभी के मन में है कि आखिर खामेनेई ने अमेरिकी हमलों का क्यों कोई जिक्र नहीं किया।

क्या कहता है उनका लेटेस्ट पोस्ट?

खामेनेई के लेटेस्ट पोस्ट के मुताबिक वे लिखते हैं- “सजा जारी है, जायोनी दुश्मन ने एक बड़ी गलती की है, एक बड़ा अपराध किया है, जिसके लिए उसे सजा मिलनी चाहिए और उसे सजा मिल रही है। अभी उसे और सजा मिल रही है।” हालांकि, उनका यह बयान अमेरिका द्वारा ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ चलाए जाने के बाद आया है।

Advertisment

Trump क्या बोलें?

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि ईरान पर हमले में “ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करने और दुनिया के नंबर एक आतंकवाद को पनाह देने वाले देश को रोकना है। आगे वे चेतावनी देते हुए कहते हैं कि मिडिल ईस्ट में अब दबंगई पर रोक लगानी होगी और शांति स्थापित करनी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, भविष्य में स्थितियां और गंभीर हो सकती है, जिससे वहां हमले और बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन

UNSC मीटिंग में ईरान के दिखे तेवर!

अमेरिका द्वारा हमलों से ईरानी प्रतिष्ठानों पर अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। वॉशिंगटन से हमले के बाद यूएनएससी की इमरजेंसी मीटिंग में ईरान ने अपने तेवर दिखाते हुए कहा है कि हमारे पास खुद का बचाने के लिए सभी सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देशों के सहयोगियों ने ईरान पर हमले के लिए अमेरिका का समर्थन किया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ