Israel Iran War: पेंटागन का बड़ा बयान, अमेरिका ने ईरान के परमाणु मिशन को किया बर्बाद

पेंटागन से रक्षा सचिव पीट हेसेथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान के परमाणु मिशन को बर्बाद कर दिया गया है। यह मिशन ईरान में शासन को बदलने के लिए नहीं किया गया था। यह सिर्फ अपने सहयोगी इजरायल की सहायत के लिए किया गया था।

Israel Iran War, Pentagon America, Latest News, Trump, इजराइल ईरान युद्ध, पेंटागन अमेरिका, ताजा खबर, ट्रम्प

पेंटागन से आया बड़ा बयान

विज्ञापन

Israel Iran War: ईरान से युद्ध के बीच पेंटागन का बड़ा बयान सामने आया है। पेंटागन की तरफ से बताया गया है कि ईरान के परमाणु मिशन को पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं। पेंटागन का कहना है कि ट्रंप शांति चाहते हैं। ईरान को शांति का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर ट्रंप कुछ कहते हैं तो दुनिया को उसे सुनना चाहिए।

ईरान पर हमला शासन बदलने के लिए नहीं

पेंटागन से रक्षा सचिव पीट हेसेथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान के परमाणु मिशन को बर्बाद कर दिया गया है। यह मिशन ईरान में शासन को बदलने के लिए नहीं किया गया था। यह सिर्फ अपने सहयोगी इजरायल की सहायत के लिए किया गया था। पीट हेसेथ ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय हितों के लिए उत्पन्न खतरों को खत्म करने लिए इस ऑपरेशन का अंजाम दिया गया है। ईरान को युद्धविराम कर शांति की वार्ता करनी चाहिए।

Advertisment

ट्रंप चाहते हैं शांति

पीट हेसेथ ने आगे कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध नहीं चाहते हैं वो शांति के पक्षधर रहे हैं और युद्धविराम चाहते हैं। इसके बाद भी अगर कोई देश वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बनता है तो उस पर कार्रवाई करना जरूरी हो जाता है। पेंटागन से जारी किए गए इस बयान से साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में अगर ईरान ने शांति का रास्ता नहीं अपनाया तो यह युद्ध विनाश की तरफ जाएगा। साथ ही इस युद्ध से पूरी दुनिया प्रभवित होगी।

अमेरिका के दावे को ईरान ने बताया गलत

बता दें कि अमेरिका ने शनिवार देर रात ईरान परमाणु ठिकाने फोर्दो, इस्फहान और नतांज़ पर हमला बोला था। अमेरिका का दावा है कि उसने ईरान के परमाणु मिशन को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। उधर ईरान के न्यूक्लियर सेफ्टी सिस्टम सेंटर ने अमेरिका के इस दावे को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि अमेरिका के हमले से उनके परमाणु मिशन को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ