'खेल अभी खत्म नहीं हुआ, जारी रहेगा परमाणु कार्यक्रम', सीजफायर पर क्या बोला ईरान?

Israel Iran Ceasefire : भीषण युद्ध के बाद इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम हो गया। अब दोनों देश एक-दूसरे पर हमले नहीं करेंगे। इस बीच ईरान ने सीजफायर पर कहा कि अभी खेल खत्म नहीं हुआ और परमाणु कार्यक्रम जारी रहेगा।

Iran Ayatollah Ali Khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई। (Twitter)

विज्ञापन

Israel Iran Ceasefire : इजराइल और ईरान के बीच 11 दिनों तक युद्ध चला और 12वें दिन दोनों देशों में सीजफायर हो गया। इजराइल के बाद ईरान ने युद्धविराम का ऐलान किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि सीजफायर लागू हो गया है। हालांकि, ईरान ने यह साफ कर दिया है कि खेल भी खत्म नहीं हुआ है और परमाणु कार्यक्रम जारी रहेगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के एक सलाहकार ने कहा कि उनके देश में अभी भी समृद्ध यूरेनियम का भंडार है और खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, ईरान सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं, जबकि अमेरिका और इजरायल ने उसके परमाणु प्लांट्स पर हमला किया था।

Advertisment

परमाणु कार्यक्रमों को जारी रखेंगे : ईरान

एएफपी ने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख मोहम्मद इस्लामि के हवाले से कहा कि हमने जरूरी कदम उठा रहे हैं और हमलों से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि परमाणु कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने की योजना तैयार कर ली गई है और हमारी रणनीति यह सुनिश्चित करना है कि उत्पादन और सेवाएं बाधित न हों।

US ने माना- ईरान के पास अभी भी यूरेनियम है

डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने शनिवार को ईरान के फोर्डो, इस्फहान और नतांज यूरेनियम संवर्धन सुविधाओं पर हमले किए थे। ट्रंप ने कहा कि हमलों ने B-2 बमवर्षकों द्वारा गिराए गए बंकर बस्टर बमों का उपयोग करके लक्षित परमाणु सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। यूएस ने भी माना कि ईरान के पास अभी भी यूरेनियम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ