इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद का हेडक्वार्टर तबाह, ईरानी मीडिया ने किया बड़ा दावा

Israel Iran War : इजराइल और ईरान के बीच पांचवें दिन भी युद्ध जारी रहा। ईरान ने इजराइल के हमलों का करारा जवाब दिया और खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय को निशाना बनाया। इसे लेकर वीडियो भी सामने आया है।

Israel Iran War

इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हमला।

विज्ञापन

Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में हमास के बाद इजराइल का ईरान के साथ युद्ध छिड़ गया है। दोनों देशों की लड़ाई को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। इजराइली हमले के जवाब में ईरान भी पटलवार कर रहा है। इस बीच ईरान ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हर्जलिया स्थित हेडक्वार्टर को तबाह कर दिया है। तेहरान के मीडिया ने यह दावा किया है।

ईरान ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद को टारगेट किया और उसके मुख्यालय को नष्ट कर दिया। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमले के बाद आसमान में उठता धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। इसे लेकर तेहरान के मीडिया संगठनों ने दावा किया है कि हर्जलिया के मुख्यालय पर मिसाइलें दागी गई हैं। हालांकि, ईरान के दावे पर इजराइल का कोई बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

5वें दिन भी संघर्ष जारी

इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। ईरान ने मंगलवार को तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया। इसके अलावा मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़ी खुफिया एजेंसी AMAN की बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है। मारे गए टॉप कमांडर में मेजर जनरल अली शादमानी भी शामिल थे।

विज्ञापन

कब हुआ था मोसाद का गठन?

मोसाद इजराइल की खुफिया एजेंसी है। यह एजेंसी खुफिया जानकारी जुटाने, गुप्त ऑपरेशन और आतंकवाद निरोध के लिए जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री के इशारे पर यह खुफिया एजेंसी काम करती है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी जासूसी एजेंसियों में से एक माना जाता है। प्रधानमंत्री डेविड बेन-गुरियन की रियूवेन शिलोआ की सिफारिश पर 13 दिसंबर 1949 को मोसाद का गठन किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ