ISRAEL-HAMAS WAR : इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज इजरायल के तेल अवीव पहुंच गए हैं, इस दौरान हमास ने इजरायल पर राकेट लॉन्चर दागने शुरू कर दिए। बता दें कि बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इजरायल पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीएम नेतन्याहू से मुलाकात की। अब जानकारी मिल रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के इजरायल से निकलते ही हमास ने इजरायल पर लॉन्चर दागने शुरू कर दिए।
यूके पीएमओ के मुताबिक, सुनक इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करने पहुंचे हैं। इजराइल पर 7 अक्टूबर के हमले के परिणामस्वरूप इजरायल और गाजा में हुई जानमाल की हानि के लिए अपनी संवेदना शेयर करेंगे। रॉयटर्स के अनुसार, सुनक ने अपनी यात्रा से पहले एक बयान में कहा, प्रत्येक नागरिक की मौत एक त्रासदी है और इस संघर्ष में अब तक बहुत से लोगों की जान चली गई है।
जो बाइडेन ने मदद के लिए आगे बढ़ाया हाथ
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को गाजा और वेस्ट बैंक में नागरिकों को मानवीय सहायता के लिए 100 मिलियन डॉलर की मदद करने की घोषणा की है। बाइडेन ने बुधवार को तेल अवीव में एक भाषण के दौरान कहा, यह आर्थिक मदद गाजा में आपातकालीन जरूरतों सहित संघर्ष प्रभावित फिलिस्तीनियों के 1 मिलियन से अधिक विस्थापितों की मदद के लिए है।
बता दें कि जो बाइडेन ने यह घोषणा मंगलवार को गाजा सिटी अस्पताल में हुए भीषण विस्फोट के बाद की, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। हमास ने विस्फोट के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया, जबकि इजरायली सेना ने कहा कि अस्पताल में विस्फोट, फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा छोड़े गए रॉकेट से हुआ था।
इजरायल ने रखी ये शर्त
अमेरिका के गाजा को आर्थिक मदद दिए जाने के प्रस्ताव पर इजारयल ने कई शर्तें रखी हैं, इजरायली पीएमओ ने एक बयान में कहा कि जब तक हमारे कैदी वापस नहीं आ जाते, इजरायल अपने क्षेत्र से गाजा पट्टी तक किसी भी मानवीय सहायता की अनुमति नहीं देगा। इजरायल हमारे बंदियों के साथ रेड क्रॉस की मुलाकात की मांग करता है और इस मांग के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए काम कर रहा है। बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद, मध्य पूर्व में अमेरिका के सबसे मजबूत सहयोगी के तौर पर समर्थन जताने के लिए जो बाइडेन बुधवार की सुबह इजराइल पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
अमेरिका में आज मिडटर्म इलेक्शन के मतदान, दांव पर डोनाल्ड ट्रंप की साख, जानें बहुमत के लिए कितनी सीटें जरूरी?
1 min agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
27 mins agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
1 hr agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
11 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
12 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
14 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
18 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines