Top 5 commanders of Hamas killed by Israel: हमास आतंकी समूह ने रविवार को कई टॉप कमांडर की मौत की पुष्टि की, जिन्हें गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान इजराइल ने निशाना बनाया था। एक बयान में, हमास की मिलिट्री ब्रांच, इज्ज अद-दीन अल-कसम ब्रिगेड ने बताया कि उत्तरी गाजा ब्रिगेड के कमांडर अहमद घंडौर की आईडीएफ ने हत्या कर दी है। आज हम बात करेंगे हमास के टॉप 5 कमांडर के बारे में, जिन्हें पिछले दिनों इजराइल ने मार गिराया है।
हमास का टॉप कमांडर अहमद अल घंडौर
अहमद अल-घंडौर हमास की ब्रिगेड उत्तरी गाजा का टॉप कमांडर था, जो 18 वर्षों तक इस पद पर रहा। रविवार को आईडीएफ ने अल घंडौर को मार गिराया, बता दें कि सबसे पहली कोशिश साल 2002 में हुई थी। वाशिंगटन स्थित एक एड्वोकेसी ग्रुप के मुताबिक, आईडीएफ ने उन्हें कम से कम तीन बार मरने की कोशिश की थी।
अयमान सियाम
रविवार को आईडीएफ के द्वारा मारे गए टॉप कमांडरों में हमास के रॉकेट फायरिंग ऐरे के प्रमुख अयमान सियाम भी शामिल हैं, ये वही कमांडर है जिसने इजराइल में रॉकेट फायरिंग से भीषण संघार किया है। सियाम ने हमास के रॉकेट फायरिंग ऐरे के प्रमुख के रूप में काम किया है। उन्होंने एक बार हमास की तोपखाने सेना के कमांडर के रूप में भी काम किया था।
हमास का ऑपरेशन अधिकारी रज्जब
अहमद अल-घंडौर के साथ ही उनके डिप्टी रज्जब भी मरे गए। रज्जब, हमास के उत्तरी गाजा ब्रिगेड में एक ऑपरेशन अधिकारी के रूप में भी कार्यरत थे। उन्होंने एक बार उत्तरी गाजा में पुलिस प्रमुख और हमास की बेइत लाहिया बटालियन के कमांडर के रूप में कार्य किया था।
गाजा ब्रिगेड के प्रमुख डिप्टी रफत सलमान
रफत सलमान उत्तरी गाजा में हमास के लड़ाकू समर्थन समूह के प्रमुख थे। उन्होंने पहले आतंकवादी समूह के उत्तरी गाजा ब्रिगेड के प्रमुख के डिप्टी के रूप में कार्य किया था। आईडीएफ ने कहा कि वह 7 अक्टूबर के हमले की योजना में शामिल था। आईडीएफ के अनुसार, सलमान घंडौर और रजब जैसे ही हमले में मारा गया था। वह खलीफा हमास के तथाकथित वेस्ट बैंक मुख्यालय में एक टॉप कमांडर था, जहां से आतंकवादी समूह वेस्ट बैंक से इजराइल के खिलाफ हमलों का निर्देश देता है।
यह भी पढ़ें- कौन है हमास ब्रिगेड का टॉप कमांडर अहमद अल घंडौर, जिसे इजराइल ने किया ढेर
इजराइल पर सीधा हमला करने वाला खलीफा
आईडीएफ ने कहा कि खलीफा, हमास के टॉप लीडर का करीबी था और उसने हाल ही में वेस्ट बैंक शहर तुलकेरेम के पास नूर शम्स शरणार्थी शिविर में एक आतंकी सेल की भर्ती करके इजराइल के खिलाफ सीधे हमलों के लिए काम किया था।
संबंधित खबरें
'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
13 mins agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
14 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
18 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
19 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
21 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
22 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
23 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines