Israel Hamas Conflict: बीते 7 अक्टूबर को हमास के ताबड़तोड़ हमले के बाद शुरू हुई इजराइल-हमास जंग का अब दूसरा चरण शुरू हो गया है। इजराइल ने उत्तरी गाजा पर हमले और तेज कर दिए हैं। इजराइल के मुताबिक यह लड़ाई और भी कठिन होने वाली है। इस बीच इजराइल के सामने सबसे बड़ी चुनौती हमास द्वारा बंधक बनाए गए अपने नागरिकों को छुड़ाना है। गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्टूबर को हमले के वक्त इजराइल के 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बना लिया था। हमास अब इसे लेकर सौदेबाजी पर उतर आया है। पहले उसने कुछ बंधकों की रिहाई के बदले बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही तो वहीं अब उसने नई मांग कर दी है।
हमास ने रखी नई मांग
हमास ने इजराइल के सामने शर्त रखी है कि अगर वह अपने नागरिकों को उसके चंगुल से रिहाई चाहता है तो सभी फिलिस्तीनियों को रिहा करे। हमास के एक नेता याह्या सिनवार ने कहा है कि इजराइल अपनी जेलों में बंद सभी फिलिस्तिनियों को रिहा कर दे तो वे सभी बंधकों को रिहा कर देंगे। सिनवार ने कहा कि हमारी शर्त है कि इजरायल की जेलों में बंद उन सभी फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाए जिन्होंने फलस्तीन की स्वतंत्रता का समर्थन किया था और जिन लोगों को प्रदर्शन की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब देखना होगा कि अदला-बदली की इस बात पर इजराइल कितना सहमत होता है।
ये भी पढ़ें-हमास की आतंकी गतिविधियों का केंद्र बना गाजा का अस्पताल, इजराइल ने जारी किया सबूत वाला वीडियो
इजराइल ने नहीं स्वीकार की है मांग
खबरों के मुतबिक इजराइल ने अभी तक इस मांग को स्वीकार नहीं किया है। इजराइल हमास की युद्ध में अभी तक करीब 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें इजराइल के 1400 लोग मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायली हमलों में 7300 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिसमें 3000 बच्चे हैं। वहीं गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले और तेज हो गए हैं। इजराइल किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। वह हमास को पूरी तरह मिटा देने पर तुला हुआ है। इससे पहले वह बंधकों की रिहाई के बाद भी हमास पर हमले बंद नहीं करने की बात भी कह चुका है। पूरी दुनिया में इस युद्ध को लेकर उथल-पुथल मची हुई है।
ये भी पढ़ें-फिलीपींस के नागरिकों को भी मिली थी मौत की सजा, फिर मिली बड़ी राहत, क्या भारत को भी मिलेगी मदद?
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
2 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
2 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
6 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
7 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
7 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
15 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
17 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
22 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
22 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines