Israel Hamas War Inside Story: हमास के लड़ाकों ने इजरायल ने खूब कत्लेआम किया। नरसंहार करते हुए करीब 1300 लोगों को मार डाला, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इन 1300 लोगों की मौत का बदला लेने के लिए इजरायली सेना जंग का ऐलान कर चुकी है। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में घुसकर तबाही मचानी भी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यनाहू ने गाजा को शमशान बना देने की कसम खाई है।
इजरायल गाजा शहर से हमास के लड़ाकों को जड़ से खदेड़ने का प्लान तैयार कर चुका है, लेकिन क्या प्रधानमंत्री के कहने पर हमास से बदला लेने के लिए गाजा में घुसी इजरायली सेना क्या अपने सीने में धधक रही आग को बुझा पाएगी, क्या इजरायल का बदला पूरा हो पाएगा, यह बहुत बड़ा सवाल है, क्योंकि गाजा में घुसना आसान नहीं है। इसके अलावा भी इजरायल को कई चुनौतियां पार करनी होंगी, आइए विस्तार से इस बारे में बात करते हैं…
यह भी पढ़ें: हवाई हमलों के बाद अब गाजा पट्टी में छापेमारी कर रही इजरायल की सेना, नेतन्याहू बोले- यह तो बस शुरुआत है
500 किलोमीटर लंबी सुरंगों का जाल
हमास से बदला लेने के लिए निकली इजरायल सेना के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट बनेगी गाजा पट्टी और इसके अंदर बिछा 500 किलोमीटर लंबी सुरंगों का जाल, जिसे गाजा मेट्रो के नाम से दुनिया जानती है। इन्हीं सुरंगों के रास्ते हमास के लड़ाके 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसे। हमास के लड़ाके इन सुरंगों में छिपकर रहते हैं। उन्होंने इन सुरंगों में ही कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बना रखा है। इन सुरंगों में लाइटें लगी हैं। हथियार-बारूद छिपाए गए हैं। मोटी सीमेंट से बनी दीवारें हैं।
यह भी पढ़ें: इजराइल-हमास जंग के बीच पुतिन और किम जोंग बढ़ाएंगे दुनिया की टेंशन! अमेरिका की सैटेलाइट इमेज ने किया इशारा
घनी आबादी में सुरंगें, जानें नहीं ले सकते
इजरायली सेना के लिए दूसरी चुनौती इन सुरंगों के ऊपर बसी घनी आबादी है। हालांकि इजरायल ने गाजा में बसे 10 लाख लोगों को शहर छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दे दिया है। इजरायल जमीनी जंग भी लड़ेगा। इसके लिए फिलिस्तिनियों को घर छोड़ने के लिए कह दिया है। ऐसे में लोग दक्षिण देशों की ओर जा सकते हैं, लेकिन अलर्ट करने के बावजूद लोग देशभक्ति निभाते हुए गाजा में ही रूक सकते हैं। अगर वे नहीं गए तो हमले में उनकी मौत होना निश्चित है।
यह भी पढ़ें: Israel-Palestine War : क्या होता है व्हाइट फास्फोरस, जिसके इस्तेमाल को लेकर इजरायल पर लगे हैं गंभीर आरोप
हमास से बदला लेने का काफी कम समय
इजरायल सेना के बाद हमास से बदला लेने का समय बहुत कम है, क्योंकि पहले हमास ने इजरायल पर हमला करके नरसंहार किया। अब इजरायल जवाबी कार्रवाई में नरसंहार करेगा। ऊपर से गाजा की आबादी बाधक बनेगी। अगर लोगों ने शहर नहीं छोड़ा तो नरसंहार होगा। जमीनी रास्ते से लड़ाई में लंबा समय लगेगा। ज्यादा मौतें होंगी, ऐसा होने पर दुनिया के बड़े देश इजरायल पर पीछे हटने का दबाव बना सकते हैं, जिसे न चाहते भी इजरायल को मानना होगा।
यह भी पढ़ें: Viral Video: पहले मचाया कत्लेआम अब दुनिया की हमदर्दी बटोरने के लिए हमास ने बनाया वीडियो, लोग हैरान
सुरंगों का बहुत बड़ा अंडरग्राउंड नेटवर्क
इजरायल के मुखबिरों ने आशंका जताई है कि हमास ने गाजा के नीचे सुरंगों के नेटवर्क को इजरायल बॉर्डर तक फैला रखा है। यह करीब 500 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से 100 किलोमीटर लंबी सुरंगों को खत्म करने दका दावा इजरायली सेना ने 2021 में किया था, लेकिन अभी भी काफी लंबा नेटवर्क है, जिसके रास्ते पर निकलना इजरायली सेना के लिए मुसीबत मोल लेने के बराबर होगा। ऊपर से इनके अंदर छिपकर बैठे करीब 20 हजार हमास लड़ाके, जो पहले से इजरायल की कार्रवाई को लेकर अलर्ट हैं।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन को मझधार में छोड़ा, आखिर इजराइल की कब तक और कैसे मदद करेगा अमेरिका?
मॉडर्न टेक्नोलॉजी के सेंसर और सिक्योरिटी
इजरायली सेना के लिए एक चुनौती, हमास के लड़ाकों के पास मॉडर्न टेक्नोलॉजी के सेंसर और सिक्योरिटी का होना है। इजरायली सेना ने भी अपने बॉर्डर पर मॉडर्न टेक्नोलॉजी के सेंसर लगा रखे हैं, लेकिन हमास के लड़ाकों की टेक्नोलॉजी ने उन्हें फेल कर दिया, यही वजह रही कि 7 अक्टूबर को हमास के हमले की खबर इजरायली सेना को भनक तक नहीं लग पाई। ऐसे में जब इजरायली सेना गाजा पट्टी में बनी सुरंगों में घुसेगी तो हमास के लड़ाकों को पता चल जाएगा और वे पहले से अपना बचाव कर लेंगे।
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
4 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
9 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
10 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
10 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
11 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
16 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
18 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
18 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines