Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर इजराइल बहुत गुस्से में है। गाजा पट्टी में हमास ने बंधक बनाए 6 इजराइली लोगों को मौत के घाट उतार दिया। अपनों की लाश बरामद होने के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास से बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि गाजा में जहां भी छिपे होंगे, कातिलों को ढूंढकर निकालेंगे और हिसाब बराबर करेंगे।
इजराइल ने रविवार को कहा कि उनके सैनिकों ने शनिवार को साउथ गाजा के राफा क्षेत्र में 6 बंधकों के शव बरामद किए। उनकी पहचान कर ली गई है। इजरायल मिलिट्री के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने बताया कि सभी बंधकों को जीवित अपहरण किया गया था। हमास आतंकवादियों ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस बीच आईडीएफ ने पुष्टि की कि हमास ने गाजा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 101 लोगों को बंधक बना रखा है।
यह भी पढे़ं : कौन था जाहिर तहसीन, जिसे इजराइल ने बनाया था ह्यूमन शील्ड, महीने भर बाद हुई मौत
पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को दी चेतावनी
बंधकों की हत्या ने पूरे इजराइल को झकझोर कर रख दिया। इस पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास से बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने हमास नेताओं को संबोधित करते हुए चेतावनी दी कि कातिलों को खोज निकालेंगे, पकड़ लेंगे और हिसाब बराबर करेंगे। वहीं, इजराइल के विपक्षी नेताओं ने सरकार से बचे बंधकों की छुड़ाने की मांग की।
इन लोगों की हुई हत्या
बंधकों में कार्मेल गैट, एडेन येरुशालमी, अल्मोग सारूसी, ओरी डैनिनो, यूएस-इजराइली हर्श गोल्डबर्ग-पोलिन और रूसी-इजराइली अलेक्जेंडर लोबानोव शामिल थे, जिनकी हमास ने हत्या कर दी। इस घटना से अमेरिका भी गुस्से में है।
यह भी पढे़ं : Israel–Hamas War : सड़कों-खेल के मैदान में दफनाए जा रहे शव, गाजा में मारे गए 40 हजार से अधिक फिलिस्तीनी
अमेरिका ने कहा- हमास को कीमत चुकानी पड़ेगी
इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल से कहा कि कोई गलती न करें। हमास इन अपराधों की कीमत चुकाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष बंधकों की रिहाई को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। वहीं, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने संवेदना व्यक्त करते हुए हमास को एक ‘दुष्ट आतंकवादी संगठन’ करार दिया।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
7 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
18 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines