Israel-Hamas War: इजराइली सेना द्वारा गाजा के मुख्य अस्पताल अल-शिफा को खाली कराने के आदेश के बाद भगदड़ मच गई है। सैकड़ों लोग इधर-उधर भाग गए, बता दें कि 2,000 से अधिक मरीज अस्पताल में फंसे हुए थे। हालांकि समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 450 मरीज अस्पताल में रह गए थे। उनका कहना है कि इजराइल यह दावा करते हुए अस्पताल के अंदर सैन्य अभियान चला रहा है कि हमास यहीं से अपने आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। हालांकि, हमास ने इस आरोप से इनकार किया है।
अस्पताल खाली करने के आदेश
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने लाउडस्पीकर पर अगले एक घंटे में अल-शिफा अस्पताल को खाली करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, अस्पताल के निदेशक, मोहम्मद अबू सल्मिया को निर्देश दिया गया था कि वे मरीजों, घायलों, विस्थापितों और चिकित्सा कर्मचारियों की निकासी सुनिश्चित करें और उन्हें पैदल ही समुद्र तट की ओर जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2,300 मरीज, कर्मचारी और विस्थापित फिलिस्तीनी अल-शिफा में ठहरे हुए थे।
घातक हमले जारी
एक बयान में इजराइल ने फिलिस्तीनियों से अपनी सुरक्षा के लिए गाजा के नार्थ से चले जाने को भी कहा क्योंकि क्षेत्र के मिडल और साऊथ क्षेत्रों में घातक हवाई हमले जारी हैं। इजराइल ने कहा है कि लगभग 1,200 लोगों, जिनमें से अधिकांश नागरिक हैं, और लगभग 240 लोगों को बंधक बना लिया गया है। अब तक गाजा में 5,000 बच्चों समेत करीब 12,000 लोग मारे गए हैं।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
1 hr agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
3 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
7 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
8 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
11 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
11 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
15 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
15 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
16 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines