Israel Hamas Conflict: गाजापट्टी पर इजराइल लगातार बम बरसा रहा है और युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। इजराइल किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है और हमास पर कहर बनकर टूट रहा है। युद्ध शुरू हुए आज 19 दिन हो गए और इस दौरान मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में इजराइल ने गाजापट्टी पर जमकर बमबारी की। इसमें 24 घंटे के दौरान ही 700 फिलिस्तिनी लोगों की मौत हो गई। यह इजराइल की बमबारी में एक दिन में मरने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है। 700 लोगों के मरने की बात गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही है।
वहीं इजराइल का दावा है कि इस दौरान हमास के कई कमांडर मारे गए। इजराइल का कहना है कि उसने हमास के 400 से अधिक ठिकानों पर हमला करके उसके कई लड़ाकों को मार दिया है। वहीं इजराइल द्वारा गाजा में जमीनी हमला करने की भी आशंका है। बड़ी संख्या में इजरायली सैनिक टैंकों के साथ गाजा की सीमा पर तैनात हैं। बता दें कि हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। पश्चिमी देश इजराइल के साथ खड़े हैं और कह रहे हैं कि उसे अपनी रक्षा करने का अधिकार है।
ये भी पढ़ें-‘सबसे सेक्सुअली एक्टिव महिला’…एक साल में 300 लोगों से किया सेक्स, डेटिंग ऐप से खोजे पार्टनर
गाजा में नहीं है बिजली-पानी तक
युद्ध की वजह से गाजा में लोगों को दवा और पानी तक नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में बिजली तक नहीं है। घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में जरूरी मेडिकल उपकरण तक नहीं हैं। गाजा में 20 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। भारत भी गाजा के आम लोगों को लिए मानवीय सहायता भेज चुका है। साथ ही भारत ने इजराइल के साथ खड़े होकर अपना रुख साफ कर दिया है।
200 इजरायलियों को बनाया है बंधक
हमास ने इजराइल के 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बना रखा है। इजराइल के सामने उन्हें छुड़ाने की भी चुनौती है। वहीं इजराइल बंधकों के रिहा हो जाने के बाद भी हमले जारी रखने की बात कह चुका है। दोनों तरफ से अभी तक 5700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर राकेट हमला किया था, जिसके बाद यह युद्ध शुरू हुआ था।
ये भी पढ़ें-‘दरवाजा खोलो’…घर में घुसकर 21 साल की लड़की का मर्डर, मां-भाभी और भतीजे के सामने चाकू से रेता गला
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
10 hrs agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
15 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
18 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
18 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
19 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
1 day ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines