Israel Hamas Conflict War: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। 7 अक्टूबर को इजराइल पर राकेट हमले के बाद से हमास ने उसके 200 से ज्यादा लोगों को बंधक भी बना रखा है। इजराइल के लिए अपने नागरिकों को छुड़ाना सबसे बड़ी चुनौती है। आतंकियों ने गाजा पट्टी में उन्हें बंधक बनाकर रखा है। बताया जा रहा है कि इन बंधकों में कई विदेशी नागरिक भी हैं। टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर हमास द्वारा बंधक बनाए गए इज़रायली नागरिकों के परिवारों की तस्वीर छापी है।
क्या लिखा मैगज़ीन ने
तस्वीर के साथ मैगज़ीन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली लोगों के परिवारों ने अपना दर्द बयां किया है।’ मैगजीन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ‘वे उम्मीद की किरण की तलाश में हैं।’ वहीं हमास ने बंधक बनाई गई एक इजरायली युवती का वीडियो भी जारी किया था। हमास ने हमला बंद करने की शर्त पर सभी बंधकों को रिहा करने की अपील की है। वहीं संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हमास से बंधकों को बिना शर्त रिहा करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के PM पहुंचे तेल अवीव, ऋषि सुनक के पहुंचने के पहले हमास ने दागे लॉन्चर
दूसरी तरफ इजराइल द्वारा गाजा पर हमले जारी हैं। बड़ी संख्या में इजराइली सैनिक गाजा की सीमा पर तैनात हैं। इस हमले में कई निर्दोष नागरिक भी अपनी जान गंवा रहे हैं, जिसपर विश्व नेताओं ने चिंता व्यक्त की है। इजराइल गाजा पर लगातार बम बरसा रहा है। बता दें कि सात अक्टूबर को अपने उपर हमले के बाद से इजराइल ने युद्ध का ऐलान कर दिया था।
ऋषि सुनक पहुंचे इजराइल
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को इजराइल का दौरा किया था। उनके दौरे के एक दिन बाद आज ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजराइल पहुंच गए हैं। सुनक और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बैठक चल रही है। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने भी इजराइल का दौरा किया था। इस युद्ध में अबतक 4,900 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक इजराइल के 1400 लोगों की मौत हुई है तो वहीं गाजा पट्टी में 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
52 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines