Israel Hamas War: युद्ध को लेकर इस समय पूरी दुनिया का ध्यान इजराइल पर है। इजराइल जहां हमास को लेकर अति आक्रामक (Israel Hamas Conflict) हो गया है और गाजा पट्टी में अपना जमीनी अभियान शुरू कर दिया है। पूरी दुनिया इसे लेकर चिंतित है और दो गुटों में बंटती दिखाई दे रही है। इस बीच कई देशों के नागरिक वहां पर फंसे हुए हैं और अपने वतन वापस आना चाहते हैं। इसमें भारत और चीन के नागरिक सबसे ज्यादा हैं।
भारत का ‘ऑपरेशन अजय’ लॉन्च
भारत सरकार ने 12 अक्टूबर को इजराइल और फिलिस्तीन से भारतीयों को वापस निकालने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ लॉन्च किया था, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। इससे पता चलता है कि भारत सरकार अपने नागरिकों को लेकर कितनी फिक्रमंद है। हम वह कर रहे हैं जो अमेरिका जैसी महाशक्ति भी नहीं कर रही है। इसके पहले युद्धग्रस्त यूक्रेन से भी बड़ी संख्या में भारतीयों को स्वदेश लाया गया था। भारत सरकार का यह कदम काबिले तारीफ है।
यह भी पढ़ें: आलू स्टोर करने पर 2.5 लाख, कबूतर को खाना खिलाने पर 24.9 लाख जुर्माना, ऑस्ट्रेलिया में लागू 3 अनोखे नियम
चीन का हैरान करने वाला रवैया
साधन सम्पन्नता के मामले में हमसे बहुत आगे होने के बावजूद भी चीन अपने नागरिकों को वापस लाने में कोई मदद नहीं कर रहा है। चीनी सरकार ने अपने नागरिकों से यहां तक कह दिया है कि वे अपने देश वापस आना चाहते हैं तो उन्हें इसका इंतजाम खुद ही करना होगा। चीन का अपने नागरिकों को ऐसे छोड़ देना काफी हैरान करने वाला है। उसने यूक्रेन से भी अपने नागरिकों को वापस नहीं निकाला था और उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया था।
युद्ध को लेकर दुनिया चिंतित
इजराइल को गाजा पर आक्रमण न करने की नसीहत भी दी जा रही है। किसी भी देश की सेना को हराना एक अलग बात है जबकि उस देश पर आक्रमण करके वहां के लोगों से जीतना बिल्कुल दूसरी बात। जैसा कि हम अमेरिका के अफगानिस्तान, इराक और लीबिया में देख चुके हैं। अब देखना है कि आगे क्या होता है। हालांकि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और इसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। लेकिन हमास के हमले के बाद इजराइल जिस तरह आक्रामक हो गया है वह भविष्य के लिए चिंतित करने वाला है।
संबंधित खबरें
केरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
47 mins agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
9 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
11 hrs agoLIVE: जेल में ही रहेंगे सचिन वाजे, बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत
12 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
12 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
13 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
21 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines