---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

आलू स्टोर करने पर 2.5 लाख, कबूतर को खाना खिलाने पर 24.9 लाख जुर्माना, ऑस्ट्रेलिया में लागू 3 अनोखे नियम

Australia 3 Extreme Law: ऑस्ट्रेलिया में आलू स्टोर करने पर 2 से 3 हजार डॉलर यानी 2.5 लाख रुपए तक का जुर्माना लगा सकता है।

---विज्ञापन---

Australia 3 Extreme Law: दुनिया में कई सारे देश हैं और इन सभी देशों में रहने के लिए कुछ खास नियम हैं, जिसका लोगों का पालन करना बेहद जरूरी है। लेकिन कई देश है ऐसे जहां के नियम आपको थोड़ा हैरान कर सकते हैं। जैसे भारत में होने वाली कुछ बातें उन देशों के लिए क्राइम हो सकती हैं, जिसके लिए लोगों को मोटा फाइन भरना पड़ सकता है। ऐसे ही देशों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। हम आपको ऑस्ट्रेलिया के 3 ऐसे नियम के बारे बताने जा रहा हैं, जिसके बारे में जानकर आप यकीनन अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के 3 अनोखे नियम

---विज्ञापन---

1. आलू स्टोर करना मना है: भारत में आलू स्टोर करना बहुत ही नॉर्मल है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ये एक क्राइम है। ऑस्ट्रेलिया में अगर कोई भी व्यक्ति 50 किलों आलू के साथ पकड़ा गया तो उस पर सरकार की द्वारा 2 से 3 हजार डॉलर का जुर्माना लगेगा। आसान भाषा में कहें तो 2.5 लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: आखिर कितना बड़ा है सड़क किनारे बिकने वाले गुटखे का कारोबार? जो बैन के बावजूद बिकता और खाया जाता

---विज्ञापन---

2. कबूतरों को खाना खिलाना मना है: भारत में कबूतरों को खाना खिलाना पुण्य काम माना जाता है, लेकिन यही काम अगर आप ऑस्ट्रेलिया करते हैं तो ये एक क्राइम है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न में कबूतरों को खाना खिलाना पूरी तरह से गैरकानूनी है। कबूतरों को खाना खिलाने पर आपको 30 हजार डॉलर यानी 24.9 लाख रुपए तक का फाइन भरना पड़ सकता है।

3. गंदी गाड़ी रखना मना है: भारत की सड़कों पर 10 में से 3 गाड़ियां थोड़ी सी गंदी या मैली दिख जाती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं है, यहां अगर किसी की गाड़ी गंदी मिली खासकर गाड़ी की नंबर प्लेट तो इसके लिए सरकार आप पर 1.2 लाख रुपए का जुर्माना लगा सकता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 17, 2023 01:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola