Israel-Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच गाजा में जारी युद्ध अब भीषण रूप लेता जा रहा है। हमास को लेकर इजराइल और भी आक्रामक हो गया है। लगातार बमबारी के बाद अब इजरायली सेना ने गाजा शहर को चारों तरफ से घेर लिया है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को इजरायल पहुंचे। इसके पहले युद्ध शुरू होने पर उन्होंने इजराइल का दौरा किया था। पिछले एक महीने में ही यह उनका तीसरा इजराइल दौरा है। वे यहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका दौरा गाजा के भविष्य पर केंद्रित होगा। उन्होंने हमास द्वारा अगवा किए गए इजरायली नागरिकों की रिहाई को भी चर्चा का एक विषय बताया। गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर किए हमले के बाद से उसके 200 से ज्यादा नागरिकों को बंधक बना रखा है।
वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग के चरम तक पहुंचने की बात कही है। इजरायली सेना ने गाजा में अपना जमीनी ऑपरेशन तेज कर दिया है और यहां लगातार लड़ाई लड़ रही है। इजराइल की सेना हमास के आतंकियों का सफाया करने में पूरी ताकत लगा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 28 दिनों से जारी इस युद्ध में गाजा में अभी तक 9,000 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 32,000 घायल हुए हैं। इस युद्ध में अभी तक 2,326 महिलाओं की मौत हुई है जबकि 3,760 बच्चे भी मारे गए हैं।
इजराइल पर अरब देशों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। कई मुस्लिम देश गाजा पर इजरायली हमले से नाराज हैं। वहीं इस युद्ध में हिजबुल्लाह के बाद अब हूती भी फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं। युद्ध की वजह से गाजा में भीषण मानवीय संकट पैदा हो गया है। वहां का आम नागरिक युद्ध से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़ें-कार या बाइक चोरी हो गई, Google Earth से खुद तलाश सकते हैं, कैसे काम करती टेक्नोलॉजी?
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
3 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
8 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
9 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
9 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
17 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
23 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines