Israel Gaza Lebanon War: दुनिया इन दिनों तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर है। या यूं कहे तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो चुकी है, ऐलान होना बाकी है। इजराइल गाजा में हमास, लेबनान में हिज्बुल्लाह, ईरान और यमन के हूती विद्रोहियों के लिए इस समय काल बना हुआ है। 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल ने गाजा पट्टी में धावा बोलकर हमास के अनिश्तिकालीन जंग की शुरुआत कर दी थी। अब 30 सितंबर 2024 को उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ भी जंग का ऐलान कर दिया है।
इजराइल की सेना ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि लेबनान और गाजा में युद्ध अभियानों के दौरान अब तक लगभग 280 आतंकी ठिकानों पर हमले किए हैं। IDF ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह में इजराइल ने उत्तरी सीमा पर हिज्बुल्लाह के साथ टकराव को तेज कर दिया है। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिज्बुल्लाह के गढ़ों पर हवाई हमले किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इराजइल ने गाजा पट्टी पर युद्ध अभियान जारी कर रखा है।
जमीनी ऑपरेशन कर रही इजराइल की सेना
फिलीस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम रही यूएन की एक एजेंसी ने कहा कि पिछले सप्ताह से सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया क्षेत्र की घेराबंदी की घोषणा के बाद वहां अभियान को और तेज कर दिया है। जिससे वहां फंसे लोगों के लिए और अधिक संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले दिनों जबालिया क्षेत्र में नजदीकी गोलीबारी और हवाई हमलों के जरिए 20 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है।
ये भी पढ़ेंः कतर एयरवेज के CEO बने एयरपोर्ट पर फंसी छात्रा के लिए फरिश्ता, मदद देख आप भी कहेंगे ‘वाह’
एक सप्ताह में शहर खाली करने का दिया था आदेश
लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो 23 सितंबर से इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्ध के कारण लेबनान में 1200 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोगों को घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। लेबनान के आधिकारिक मीडिया की मानें तो शनिवार को इजराइल ने नबातियेह के एक बाजार को निशाना बनाया। नबातियेह दक्षिणी लेबनान का एक बड़ा शहर है जो इजराइली सीमा से 12 किलोमीटर दूर है। बता दें कि इजराइल ने एक सप्ताह पहले ही लोगों को शहर खाली करने को कहा था।
ये भी पढ़ेंः क्या तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराया? US ने सीरिया पर की एयरस्ट्राइक, ISIS के कैंपों को किया तबाह
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
7 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
18 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines