Israel Attack On Yemen: लेबनान में हमले के बाद इजराइल ने रविवार को यमन पर बड़ा हमला किया। इजराइल ने हूती ठिकानों पर बमबारी कर 12 जेट, पावर प्लांट और होदियाह शहर के बंदगाह को नष्ट कर दिया। इस हमले में 4 हूती विद्रोहियों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए। उधर लेबनान के कई शहरों में इजराइल ने राॅकेट दागे और बम बरसाए। इन हमलों में हिजबुल्लाह सेंट्रल काउंसिल का डिप्टी चीफ नबील काउक मारा गया।
बता दें कि हमास के खिलाफ जंग छेड़े हुए इजराइल को 9 महीने हो चुके हैं। इस बीच जुलाई में इजराइल ने हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इजराइल ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले होदैदा पोर्ट और पावर स्टेशन को टारगेट कर तबाह कर दिया। इस हमले में भी 3 हूती विद्रोहियों की मौत हो गई थी जबकि 87 लोग घायल हुए थे। हूती विद्रोहियों ने 19 जुलाई को इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर ड्रोन अटैक किया था, इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 10 लोग घायल हुए थे।
बंदरगाह तबाह, बिजली सप्लाई ठप
न्यूज एजेंसी राॅयटर्स की मानें तो हूती विद्रोहियों ने पिछले 2 दिनों में इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं। जिसके बाद अब इजराइल ने बयान जारी कर कहा कि उसने लड़ाकू विमानों के जरिए यमन के रास ईसा और होदेइदाह पोर्ट पर बिजली संयंत्रों पर हमला किया है। इजराइल के हमले के बाद बंदरगाह से जुड़े होदेइदाह शहर के बड़े हिस्से में बिजली सप्लाई ठप हो गई।
ये भी पढ़ेंः लेबनान में इजरायल तो सीरिया में अमेरिका बरसा रहा बम, अलकायदा-ISIS के 37 आतंकी ढेर
इजराइल ने पावर प्लांट को बनाया ठिकाना
हमले के बाद इजराइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि लड़ाकू विमानों समेत दर्जनों विमानों ने रास ईसा और होदेइदाह बंदरगाहों पर बिजली संयंत्रों पर हमला किया। दिलचस्प बात यह है कि यमन का होदेइदाह बंदरगाह इजराइल से करीब 1800 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यह हमला इजराइल की हूतियों को बड़ी चुनौती है।
ये भी पढ़ेंः कॉफिन में Mummy के गले पर लिपटी मिली 3600 साल पुरानी ऐसी चीज, देखकर वैज्ञानिक भी रह गए दंग
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
1 hr agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines