Israel Deployed One Lakh Soldiers to Capture Gaza: इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि हमास आतंकवादियों के साथ देश की लड़ाई के बीच इजरायल गाजा पर फिर से अपना कब्जा करेगा। इसके लिए तैयारी पूरी है। गाजा की पूर्ण नाकाबंदी की जा रही है। क्षेत्र में भोजन और ईंधन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही खून का बदला लेने के लिए इजरायल ने एक लाख सैनिकों को मैदान में उतार दिया है।
खाना और ईंधन की सप्लाई बंद
इजरायल ने सोमवार को कहा कि वह गाजा पर पूरी नाकाबंदी लगाने जा रहा है, जिसमें भोजन और ईंधन के प्रवेश पर प्रतिबंध भी शामिल है। मिडिल ईस्ट आई के अनुसार शनिवार को इजरायल पर हमास के हमलों के बाद इजरायल द्वारा क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति काट दी गई थी, जिससे गाजा पूरी तरह से बिजली ब्लैकआउट का सामना कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः सुरक्षित हैं सभी इंडियन…इजराइल में रहने वाले भारतीयों के परिवारों के लिए सरकार ने दी राहत भरी खबर
इंसानी जानवरों से हो रही है लड़ाई: इजरायल
इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि गाजा पट्टी पर पूर्ण घेराबंदी का आदेश दिया गया है। न बिजली, न भोजन, न ईंधन… सब कुछ बंद है। उन्होंने कहा कि हम इंसानी जानवरों से लड़ रहे हैं। हैं। इसके साथ ही इजरायल ने अपने एक लाख सैनिकों को गाजा पर फिर से कब्जा करने के लिए युद्ध के मैदान में उतार दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2007 में हमास द्वारा फिलिस्तीनी बलों से सत्ता छीनने के बाद से इजरायल और मिस्र ने गाजा पर विभिन्न स्तरों की नाकाबंदी लगा दी है।
अब तक इतने लोगों की गई जान
यह नाकाबंदी आदेश इजरायल और हमास आतंकवादियों के बीच तीन दिन से चल रहे संघर्ष के बाद आया है, जिसमें दोनों ओर से करीब 1,100 लोगों की जान जा चुकी है। 44 सैनिकों समेत इजरायल में 700 से ज्यादा लोगों की भी मौत हो चुकी है। इजरायली रक्षा मंत्री से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमास पर हमला और आतंकी संगठन को खत्म करने की कसम खाई थी।
यह भी पढ़ेंः Viral Video: भारत में हमास के हमदर्द! जगजाहिर की अपनी मंशा, अब अधिकारियों के छूटे पसीने
इन इलाकों पर फिर किया कब्जा
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को इजरायल की सेना ने कहा कि उसने गाजा के आसपास के सभी समुदायों पर नियंत्रण वापस ले लिया है। सीएनएन ने सोमवार सुबह आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडम डैनियल हगारी के हवाले से कहा कि इजरायल में रक्षा बलों और हमास के बीच कोई लड़ाई नहीं चल रही है और आईडीएफ ने गाजा पट्टी के आसपास के सभी समुदायों पर फिर से नियंत्रण कर लिया है।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
36 mins agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
2 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
3 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
5 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
14 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
15 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
18 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
20 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines